![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0018-840x548.jpg)
राजकुमार राय
समस्तीपुर बिहार।
समसतीपुर:- समस्तीपुर- खगड़िया रेल खंड पर हसनपुर रेलवे स्टेशन के एक रेलवे गुमटी पार करते समय समस्तीपुर- सहरसा पैसेंजर ट्रेन से 5 लोगों की कट जाने से हुई मौत।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200116-WA0014-840x398.jpg)
अधिकारी के द्वारा घटना की पुष्टि की गई है, लेकिन जगह और मरने वाले की सूची नहीं उपलब्ध करा पाया है। वहीँ मिली जानकारी के अनुसार गेटमैन गेट छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200116-WA0013-840x398.jpg)
अफसोस की बात यह है कि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के सहरसा-मधेपुरा रेलवे स्टेशन का दौरा महाप्रबंधक हाजीपुर 17 जनवरी को निरीक्षण करेंगे। महाप्रबंधक के आगमन से पूर्व 5 लोगों की मौत से मंडल में कोहराम मचा हुआ है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20200108_222823-1-840x834.jpg)
यह घटना उस समय हुई जब बैलगाड़ी से यात्री रेलवे क्रॉसिंग पार कर कर रहा था इसी बीच समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन को टकराने से घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 3 लोग बुरी तरह जख्मी है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20190930_091102-1-840x495-1.jpg)