![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0018-840x548.jpg)
ठाकुर वरुण कुमार
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों की खैर नहीं है, ऐसा थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह का कहना है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के मस्जिद के निकट कब्रिस्तान से गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना एवं चकमेहसी थाना के संयुक्त छापेमारी अभियान में 562 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जप्त किया गया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG-20200114-WA0001-840x473.jpg)
वहीँ कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि बरहेता गांव के मस्जिद के पास कब्रिस्तान में शराब रखा हुआ है, तब उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए चकमेहसी थाना को भी सूचना दिया। क्योंकि वह जगह कल्याणपुर थाना और चकमेहसी थाना की सीमा है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20200108_222823-1-840x834.jpg)
तब कल्याणपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ और चकमेहसी थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष नरेश प्रसाद यादव दल बल के साथ सूचना स्थल पर पहुंचे जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। वहीं कारोबारी भागने में सफल रहा। बरामद शराब को कल्याणपुर थाना अध्यक्ष अपने कब्जे में थाने पर ले आए। समाचार प्रेषण तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं हुई है। फिलहाल अग्रसर कार्रवाई जारी है।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0005-1-557x840.jpg)