माले का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन:- सुरेन्द्र रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में अनशनकारी को जूस पिलाकर डीईओ द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि ने कार्रवाई से संबंधित पत्र सौपते हुए अनशन समाप्त करवाया। वहीं अरविंद प्रसाद साह एवं संजीव कुमार को बीआरपी से विरमित कर उनके मूल विद्यालय में योगदान देने, कमलेश्वर प्रसाद को सीआरसीसी से विरमित कर मूल विद्यालय में योगदान हेतु भेजने, चंद्रभूषण प्रसाद को आदेशपाल के पद से हटाते हुए मूल विद्यालय में योगदान करने, दो जगह से वेतन उठाने वाले शिक्षक अजय…
Category: राजनीतिक
*राशन नहीं देने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा स्थित शांति चौक पर ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर कई घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जिससे समस्तीपुर बहेड़ी पथ पर संचालन पूर्णतः ठप्प हो गया। वहीं वाहनों की कतार लग गई। इस घटना की जानकारी पाते ही प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अवर निरीक्षक विजय यादव अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचें। इनके पहुँचते ही ग्रामीण और भी आक्रोशित हो गए। इस कारण अधिकारियों को कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने डीलर एवं…
*कृषि विभाग के द्वारा चलाये गए योजनाओं का बीज किसानों के घर पर पहुँचाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी एवं मानपुरा पंचायत में रबी मौसम में कृषि विभाग के द्वारा चलाये जा रहे भिविन्न योजना का प्रत्यक्षण का किट/बीज, आंनद ट्रेडिंग कम्पनी, सरायरंजन के द्वारा कृषि समन्वयक पंकज कुमार की उपस्थिति में योजना में चयनित सभी किसानों के घर पर (होम डिलीवरी) बीज/किट पहुँचाया गया। कृषि समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा इच्छुक किसानों को जो होम डिलीवरी से बीज प्राप्त करना चाहते है, उनका ऑनलाइन आवेदन किया गया था। तत्पश्चात बीज वितरण में होम…
*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रधान कार्यालय मुंबई व पटना को पत्र लिखा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- राजद के प्रांतीय प्रवक्ता सह स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन व महागठबंधन संघर्ष समिति के संयोजक सह माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय ने आज सोमवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रधान कार्यालय मुंबई व आंचलिक प्रबंधक पटना को पत्र लिख कर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को जितवारपुर से हटाने के बैंक प्रबंधन के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया। वहीं विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपने पत्र में कहा है कि समस्तीपुर कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक…
*विद्यालय परिसर में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का नागरिक अभिनन्दन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर निजामत पंचायत के वार्ड संख्या – 08 स्थित रेलवे प्राथमिक विद्यालय परिसर में समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का नागरिक अभिनन्दन किया गया। विधायक का स्वागत माला, पाग, चादर, गुलदस्ता, मोमेंटो से सम्मानित किया गया। वहीँ अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रामाशीष राय, संचालन साहित्यकार रामाश्रय राय ‘राकेश’, स्वागत सम्बोधन पूर्व प्राचार्य व साहित्यकार राजकुमार राय ‘राजेश’ ने किया। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लाद दिया। नागरिक अभिनंदन से अभिभूत होकर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन…
*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण कुमार वर्मा के श्राद्धकर्म में भाग लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण कुमार वर्मा के श्राद्धकर्म में भाग लिया। वहीं स्व० अरूण कुमार वर्मा वर्ष 1974 के जे०पी० आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेश नगर स्थित श्री राम कुंज अपार्टमेंट में जाकर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं मुख्यमंत्री ने स्व० अरूण कुमार वर्मा की धर्मपत्नी किरण देवी, पुत्र कुमार अविनाश, कुमार आशुतोष एवं कुमार आशीष, पुत्री…
*पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में कृषि विभाग आत्मा के सौजन्य से प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत भवन के सभागार में पंचायत के मुखिया रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में कृषि समन्वयक अमर कुमार महतो के संचालन में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहकारिता बीमा, धान पैक्स के माध्यम से बेचने, बाढ़ से क्षतिपूर्ति का मुआवजा सहित किसानों को कृषि संबंधित सभी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित भी किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर कृषि समन्वयक राजीव रंजन,…
*अखिल भारतीय छात्र संघ की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के हसनपुर में अखिल भारतीय छात्र संघ (एआईएसएफ) का बैठक स्थानीय भारद्वाज कॉलेज हसनपुर शकरपुरा में आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शिवराज कुमार तथा आदित्य कुमार व संचालन अशोक और विकास कुमार ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हसनपुर में डिग्री कॉलेज (स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की पढ़ाई की व्यवस्था, सहरसा खगड़िया, हसनपुर, रोसड़ा, समस्तीपुर के लिए 4 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन, निजी कॉलेज एवं शिक्षण संस्थानों में कैपिटेशन फीस माफ करने, मान्यताप्राप्त महाविद्यालय एवं विद्यालयों के प्रबंधकों के द्वारा…
*जिलापार्षद ने जर्जर सड़क का जायजा लिया, जल्द ही सड़क निर्माण का दिया भरोसा। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के विभिन्न गॉंवों का दौरे के क्रम में जिसमें पाया कि वार्ड नं०- 11 सिहुली गांव के राम लखन मंडल के घर से नीतीश कुमार मंडल के घर तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर है। जिस कारण लोगों को जाने आने में कठिनाई होती है। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से इस सड़क का हालत खराब है, किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया है। लोगों ने बताया कि सिहुली एवं बथनाहा गांव के लोगों…
*विधायक आलोक मेहता हजरत लुकमान शाह के सालाना उर्स मेले में पहुंचे। हर खबर पर पैनी नजर।*
चादरपोशी कर मांगा क्षेत्र व सूबे की बरक्कत की दुआएं। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के रामाश्रय नगर, रमना मैदान स्थित बाबा हजरत लुकमान शाह रहमत उल्लाह अलेयह के दरगाह शरीफ पर आयोजित सालाना उर्स मेले के मौके पर उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता ने चादरपोशी करते हुए क्षेत्र के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर काफी संख्या में हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भी मजार पर चादरपोशी की एवं दुआएं मांगी। हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश देने के साथ-साथ यह सालाना एक दिवसीय उर्स मेला शान्ति-सदभाव एवं आपसी भाईचारे का…
