*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण कुमार वर्मा के श्राद्धकर्म में भाग लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*


  
रमेश शंकर झा

पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० अरूण कुमार वर्मा के श्राद्धकर्म में भाग लिया। वहीं स्व० अरूण कुमार वर्मा वर्ष 1974 के जे०पी० आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेश नगर स्थित श्री राम कुंज अपार्टमेंट में जाकर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं मुख्यमंत्री ने स्व० अरूण कुमार वर्मा की धर्मपत्नी किरण देवी, पुत्र  कुमार अविनाश, कुमार आशुतोष एवं कुमार आशीष, पुत्री अंबालिका सहित अन्य परिजनों से भी मुलाकात कर सांत्वना दीए।

Related posts

Leave a Comment