*राशन नहीं देने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया। हर खबर पर पैनी नजर।* 

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा स्थित शांति चौक पर ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर कई घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जिससे समस्तीपुर बहेड़ी पथ पर संचालन पूर्णतः ठप्प हो गया। वहीं वाहनों की कतार लग गई। इस
घटना की जानकारी पाते ही प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अवर निरीक्षक विजय यादव अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचें। इनके पहुँचते ही ग्रामीण और भी आक्रोशित हो गए। इस कारण अधिकारियों को कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने डीलर एवं आपूर्ति पदाधिकारी के साथ धक्का मुक्की भी कर दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि रेबड़ा पंचायत के डीलर हरिप्रसाद राय, दिनेश ठाकुर एवं कमल किशोर राय ने अक्टूबर माह का एक फ्री वाला राशन अंगूठा लगवाकर दिया था और कहा था कि अगले माह में दूसरा राशन दे दिया जाएगा। इस माह नवम्बर 2020 में जब लोगों ने राशन लेने डीलर के पास पहुँचा तो डीलर हरिप्रसाद राय ने अंगूठा लगा लिया और एक ही माह का राशन पैसा लेकर दिया। लोगों द्वारा बाकी राशन मांगने पर डीलर ने कहा कि इतना ही मिलेगा जहां जाना है जाओ। कोई कुछ नहीं बिगाड़ लेगा। हम एमओ को लाखों रुपए देकर राशन मंगवाते हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रेबड़ा में सड़क जाम कर डीलरों एवं एमओ के खिलाफ जमकर नारेवाजी किया। ग्रामीणों की मांग थी कि पंचायत के सभी डीलरों के अनुज्ञप्ति रद्द किया जाय, साथ ही राशन गमन के मामले में न्यायसंगत प्राथमिकी दर्ज किया जाय। इस मौके पर उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार एवं स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया एवं सड़क जाम को हटवाया। प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बंचित लोगों को एक सप्ताह के अंदर बकाया राशन मेरे देख रेख में बांटी जाएगी तथा दोषी डीलर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुज्ञप्ति निलम्बन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को अनुसंशा किया जाएगा। जाम स्थल पर रविन्द्र कुमार राय, अशोक कुमार राय, श्रीकृष्ण राय, सुबोध राय, कौशल किशोर राय, विनोद राय अमरनाथ साहनी,पवन कुमार, प्रमोद साहनी,मनोज साहनी,रामनारायण महतो,विजय राम,सुरेश राम,ललिता देवी,चंद्रकला देवी आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment