किसान बिल किसानों के हित में है दिग्भ्रमित ना हों:- सरोज रंजन। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर में किसान मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल द्वारा वर्चुअल बैठक में निर्देशानुसार विपक्षी दलों द्वारा किसान बिल के बारे में दिग्भ्रमित करना किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए जिला स्तर, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर किसानों के बीच जाकर किसान बिल के बारे में जानकारी देना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा पारित किसान बिल किसानों के हित में…
Category: राजनीतिक
*भाकपा अंचल परिषद की बैठक संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के खोकसाहा में कॉ० विशेश्वर महतो के दरवाजे पर लक्ष्मी नारायण सहनी की अध्यक्षता में भाकपा के विभूतिपुर अंचल परिषद की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक मे कॉ० विशेश्वर महतो के द्वारा शोक प्रस्ताव रखा गया। वहीं अंचल सचिव विनोद कुमार विनय के द्वारा कार्य रिपोर्ट रखा गया। इस के साथ ही राज्य परिषद सदस्य कॉ० गजेंद्र प्रसाद चौधरी के द्वारा विधानसभा चुनाव व राजनीतिक, आर्थिक रिपोर्ट एवं केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून के खिलाफ भारत के 450 किसान संगठनों के द्वारा…
*मंत्री मंगल पांडेय ने हाजीपुर-बछवारा एनएच 122 बी का काम शीघ्र शुरू होने का आश्वासन दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
बिहार सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है:- मंगल पांडेय। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित मंत्री मंगल पांडेय ने किया। बिहार सरकार हर संभव प्रयास कर सभी क्षेत्रों में जनता के लिए काम कर रही है। वहीं एनडीए सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। उक्त बातें स्थानीय बलुआही स्थित नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए खेल, पथ निर्माण, स्वास्थ्य एवं संस्कृति मंत्री मंगल पांडेय ने कही। वहीं श्री पांडेय…
*नवनिर्वाचित विधायक डॉ० सत्येन्द्र यादव व विधायक अजय कुमार को माकपा नेताओं ने किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के राजकीय मध्य सह उच्च विद्यालय कल्याणपुर बस्ती परिसर में विभूतिपुर के नवनिर्वाचित माकपा विधायक अजय कुमार एवं छपरा मांझी विधानसभा के विधायक डॉ० सत्येंद्र यादव का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विधानसभा के पूर्व माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में राजद एवं वामपंथी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर दोनों विधायक को सम्मानित किया। आयोजित सभा को विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार पुरी तरह से कॉरपोरेट घराने के गोद में बैठ गई…
*महागठबंधन संघर्ष समिति द्वारा बैंक बचाने को लेकर आंदोलन सातवें दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे के निर्णय के खिलाफ महागठबंधन संघर्ष समिति के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह आज रविवार को सातवें दिन भी जारी है। वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। अपने सम्बोधन के क्रम में विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगे जायज है, लेकिन जिला प्रशासन, कॉलेज प्रशासन…
*प्रथम स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के भाकपा (माले) उजियारपुर प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में उप स्वास्थ्य केन्द्र मालती के प्रांगण में तत्तकालीन पैक्स अध्यक्ष सह भाकपा-माले प्रखंड कमेटी सदस्य मो० अजीम को याद करते हुए प्रथम स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा किया गया। वहीं प्रखंड कमेटी के सचिव महावीर पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित स्मृति दिवस पर तैल्य चित्र के ऊपर माल्यार्पण करने के बाद दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, उपेन्द्र राय, स्थायी कमेटी सदस्य जीवछ पासवान, फूलबाबू…
*कनेक्शन के वावजूद भी विद्दुत लाईन से वंचित है उपभोक्ता, करेंगे आमरन अनसन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत मुरादपुर बंगरा पंचायत, वार्ड संख्या- 02 निवासी विजय प्रसाद सिंह के पुत्र व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार जो वर्षों से विद्युत उपभोक्ता धारी हैं। इनका विधुत उपभोक्ता संख्या – PUA/8219909/BM/DS2/233 है। इनका कहना है कि पिछले 19 फरवरी 2020 से इनका विद्युत कनेक्शन काट कर इनको विधुत लाईन से वंचित किया जा रहा है। इसके साथ हीं इन्होंने बताया कि विद्युत कनेक्शन जोड़ने के लिए इन्होंने कई बार विभाग को…
*चांदन नदी तट पर अवस्थित ऐतिहासिक स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत भदरिया स्थित चांदन नदी के तट पर अवस्थित पुरातात्विक स्थल का परिभ्रमण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने चांदन नदी के पुराने चैनल का मुआयना कर नदी के पानी के फ्लो को पुराने चैनल से डायवर्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया, ताकि आर्कियोलॉजिकल एरिया का ठीक ढंग से खुदाई की जा सके। निरीक्षण से पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त मृदभांड एवं अन्य पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया। पुरातात्विक…
*बैंक बचाने को लेकर आंदोलन छठें दिन भी जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे निर्णय के खिलाफ “महागठबंधन संघर्ष समिति” के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में “अनिश्चितकालीन धरना-सह -सत्याग्रह” आज शनिवार को छठें दिन भी जारी रहा l राजद , कांग्रेस, माकपा , भाकपा तथा भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बैंक प्रबंधन एवं कॉलेज की प्राचार्या के खिलाफ जम कर नारेबाजी की l आंदोलनकारियों ने कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन को धरना स्थल पर बुलाने की मांग…
*सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे के निर्णय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह पांचवे दिन जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे के निर्णय के खिलाफ महागठबंधन संघर्ष समिति के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना सह सत्याग्रह आज शुक्रवार को पांचवे दिन भी जारी है। वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज स्थित बैंक की शाखा तथा पोस्ट ऑफिस में तालाबंदी कर कॉलेज की प्राचार्या तथा बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों से वार्ता करने समस्तीपुर के अंचलाधिकारी…
