किसान बिल किसानों के हित में है दिग्भ्रमित ना हों:- सरोज रंजन।
Dk
Desk
समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर में किसान मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल द्वारा वर्चुअल बैठक में निर्देशानुसार विपक्षी दलों द्वारा किसान बिल के बारे में दिग्भ्रमित करना किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इसके लिए जिला स्तर, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर किसानों के बीच जाकर किसान बिल के बारे में जानकारी देना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा पारित किसान बिल किसानों के हित में है। इस बिल का उद्देश्य 2022 तक किसानों का आय दोगुना करना है। किसानों की उनकी उपज की बिक्री की स्वतंत्रता प्रदान करते हुए ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना है जहां किसान एवं व्यापारी कृषि उपज मंडी के बाहर भी अन्य माध्यम से उत्पादकों को सफलतापूर्वक व्यापार कर सके। यह विधेयक राज्यों की अधिसूचित मंडियों के अतिरिक्त राज्य के भीतर एवं बाहर देश के किसी भी स्थान पर किसानों को अपनी उपज निर्बाध रूप से बेचने के लिए अवसर एवं व्यवस्थाएं प्रदान करेंगे।किसानों को अपने उत्पाद के लिए कोई उप कर नहीं देना होगा। विधेयक किसानों को ट्रेडिंग मंच उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्रियों के अतिरिक्त व्यापार क्षेत्र में कोल्ड स्टोर, वेयरहाउस प्रसंस्करण यूनिटों पर भी व्यापार की स्वतंत्रता रहेगी। किसान खरीदारों से सीधे जुड़ सकेंगे जिससे बिचौलियों को मिलने वाले लाभ के बजाय किसानों को उनके उत्पाद की पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। न्यूनतम सार्थक मूल्यों पर अनाज की खरीद चलता रहेगा एवं मंडी समाप्त नहीं होगा। अपने आवास पर बुलाकर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं उनके कैबिनेट के एनडीए कार्यकर्ताओं को बुलाकर किसानों के घर-घर जा जाकर अपने-अपने क्षेत्र में समझाने का काम करेंगे। सभी मीडिया कर्मियों के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि किसान बिल किसानों के हित में है विरोधियों के द्वारा, बिचौलियों तथा विरोधियों के द्वारा किया गया असफल प्रयास असफल ही रहेगा। वहीं एनडीए की सरकार किसानों के प्रति कटिबद्ध है। इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार राय, उदय कुमार सिंह अविनाश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिंटू,अमित कुमार जयसवाल, अनुराग चौधरी, मंडल प्रवक्ता मुकेश कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।