*ट्रक दुर्घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट में समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर हुई ट्रक दुर्घटना मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है । जिसमें मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभू पट्टी निवासी सोनेलाल पासवान का पुत्र टुनटुन पासवान बताया गया है । थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया की दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है । शव को अन्त्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है । प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है ।

*वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश, राजद ने इसे शोषित और वंचित वर्गों की उपेक्षा बताया, अर्थशास्त्री ने विकासशील बताया।ठाकुर वरुण कुमार की खास रिपोर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए वर्ष 2020-21 के बजट को दिशाहीन करार दिया है l  राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्य समस्या बेरोजगारी है। मैंने बजट में ऐसा कोई ठोस प्रावधान नहीं देखा, जिससे युवाओं को रोजगार मिले। मुझे ऐसा कोई विचार नजर नहीं आया, जो अच्छी तरह से सरकार की व्याख्या करता हो। इसमें बेहद दोहराव है। सरकार सिर्फ बातें ही कर रही है, लेकिन काम कुछ नहीं हो रहा है। वित्त मंत्री पर तंज…

*विधायक सह योजना एवं विकास मंत्री के योजना से लगाए गए जगह-जगह सोलर लाइट। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के भिन्न-भिन्न पंचायतों में स्थानीय विधायक -सह- बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री महेश्वर हजारी के निजी कोष से जगह-जगह सोलर लाइट लगाकर इलाके को जगमग करा दिया गया। इस संबंध मे जदयू नेता पिंटू सिंह तथा भाजपा नेता देव शंकर ठाकुर ने बताया कि बासुदेवपुर पंचायत के संस्कृत विकास संस्थान, अजना शिवालय मंदिर, जखरा मंदिर, मंजिल मुबारक मस्जिद के समीप सहित दर्जनों जगह विधायक कोष से उत्तम क्वालिटी के सोलर लाइट रविवार को गाड़वाए गए हैं। इसके पूर्व भी…

*विभिन्न कांडों में जप्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना परिसर में जेसीबी के द्वारा कई कांडों के जप्त 2113.380 लीटर को नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह के बताए जाने के अनुसार 1167.780 लीटर विदेशी शराब एवं 945.600 लीटर देसी शराब विनष्टीकरण किया गया। मौके पर जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त अंचलाधिकारी अभय पद दास, थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश, एसआई अजीत कुमार त्रिवेदी, आफताब आलम खान, टूना नंद सिंह सहित अन्य थाना के पदाधिकारी कर्मी के साथ कारी यादव, कंचन कुमारी, रामजी दास आदि…

*सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, 25 रक्तविरो ने किया रक्तदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के सनातन रक्तदान समूह के द्वारा ग्राम जगदीशपुर रामी के काली स्थान भुईया स्थान मंदिर परिसर स्थित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 15 रक्तविरो ने पहली बार अपना रक्तदान किया। यह आयोजन सरस्वती पूजा के उपरांत बाल मानस पूजा समिति के द्वारा सफल बनाया गया। इस अवसर पर गुरुआरा गांव निवासी दिवाकर कश्यप जो कि वैज्ञानिक है, अभी कनाडा से अपने पैतृक गांव आए हुए थे संस्था के द्वारा दिवाकर को चादर, भगवा कलर अंगवस्त्र और तलवार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने युवाओं से…

*डेढ़ सौ वर्ष पुरानी धूप घड़ी आज भी बताती है समय। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण पटना:- बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन में आज भी लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुरानी धूप घड़ी का उपयोग उस रास्ते से आने-जाने वाले लोग समय देखने के लिए करते है। जिस तरह कोणार्क मंदिर के पहिए सूर्य की रोशनी से सही समय बताते हैं, उसी तरह यह धूप घड़ी भी काम करती है। डेहरी के सिंचाई यांत्रिक प्रमंडल स्थित यह धूप घड़ी, आज भी स्थानीय लोगों के समय देखने के काम आती है।जिसे ब्रिटिश शासन काल में बनाई गयी थी। 1871 में स्थापित राज्य की यह…

*बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने इंटर परीक्षा पर किया प्रेस वार्ता। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- बिहार राज्य के 1283 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, कुल 12 लाख 5 हजार 390 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे हैं। पटना जिले में कुल 82 केंद्र बनाए गए हैं । सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे । परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जाएगा । परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक हर हाल में पहुंचना अनिवार्य होगा। सभी जिलों में 4 -4 आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां परीक्षार्थी से…

*आम बजट को सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने नकारा। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा भागलपुर:- शनिवार को मोदी सरकार द्वारा पारित आम बजट को वामपंथियों ने ढकोसला करार दिया है,साथ ही तंज कसा। भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए कुछ नहीं है। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को रियायत दी है। इस सरकार की अर्थनीति न सिर्फ देश के सार्वजनिक क्षेत्र को बर्बाद करेगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगी। यह सरकार देश की अर्थव्यवस्था को बाजार और मुनाफाखोरों के हाथ में गिरवी रख देना…

*शोक प्रकट कर पुष्प चक्र अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समसतीपुर:- जिले में पूर्व मंत्री राम लखन महतो के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव रामपुर जलालपुर, दलसिंहसराय लाया गया। जहाँ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीँ राजकीय सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वर्गीय महतो बिहार सरकार के राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री थे। उनके निधन पर समस्तीपुर की कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व…

*वृंदावन भवन में खचाखच भरे विद्वानों के बीच शनिवार को अंगिका महोत्सव 2020 का हुआ आगाज। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा, भागलपुर:- आखिरकार वो घड़ी शनिवार को आ ही गयी जिसका सबको इन्तेजार था। जी हां हम बात कर रहे अंगिका महोत्सव 2020 की।तिलकामांझी स्थित वृंदावन भवन के सभागार शनिवार को अंग प्रदेश के विद्वानों से खचाखच भरा हुआ था , और वहीं इस बीच में अंगिका महोत्सव 2020 का आगाज हुआ। भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ राम आश्रय यादव और स्वामी आत्मानंद महाराज के हाथों अंगिका महोत्सव 2020 का उद्घाटन मंजूषा दीप प्रज्वलित कर किया गया, और सभागार उनके संबोधन से मंत्रमुग्ध हो उठा। पूरा सभागार शांति…