![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20200108_222823-1-840x834-1.jpg)
ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना परिसर में जेसीबी के द्वारा कई कांडों के जप्त 2113.380 लीटर को नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह के बताए जाने के अनुसार 1167.780 लीटर विदेशी शराब एवं 945.600 लीटर देसी शराब विनष्टीकरण किया गया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20190930_091102-1-840x495-1-1.jpg)
मौके पर जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त अंचलाधिकारी अभय पद दास, थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक कुमार ब्रजेश, एसआई अजीत कुमार त्रिवेदी, आफताब आलम खान, टूना नंद सिंह सहित अन्य थाना के पदाधिकारी कर्मी के साथ कारी यादव, कंचन कुमारी, रामजी दास आदि मौजूद थे।