धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कोठिया चक्की गांव से 20 वर्षीय एक युवक के लपाता होने के दो दिन बाद भी नही मिलने से नाराज लगभग 200 ग्रामीण लोग ने थाना का घेराव किया। वहीँ दोषी व्यक्ति को ग्रामीण को हवाले करने की माँग किया। बताते चले की दो दिन पूर्व कोठिया चक्की गांव से लापता युवक सतो महतो का पुत्र चंदन सहनी बताया गया है। जो शनिवार की रात से गायब है। चंदन के पिता सतो सहनी धटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसमे…
Category: Featured
*राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता बेलाल राजा को दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता बेलाल राजा को दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली। वहीँ बेलाल राजा रालोसपा छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष है। दो मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने रालोसपा नेता को गोली मारी है। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।बेलाल राजा के पिता से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात…
*फिल्म ‘हमरे मरद के मेहरारू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं अभिनेत्री गुंजन पंत। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण पटना:- भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री गुंजन पंत इन दिनों गोरखपुर की हसीन वादियों में अपनी आने वाली फिल्म ‘हमरे मरद के मेहरारू’ की शूटिंग में जोर – शोर से लगी हुई हैं। गुंजन इस फिल्म में काफी अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में प्रेम सिंह और विमल पांडे नजर आने वाले हैं। इन दिनों गुंजन पंत को अलग – अलग नये हीरो के साथ देखा जा रहा है। दोनों हीरो की तारीफ करते हुए गुंजन ने कहा कि…
*शहर के कोचिंग संस्थान में छात्राओं का हुआ यौन शोषण। हर खबर पर पैनी नजर।*
गुरु और शिष्या का रिश्ता हुआ शर्मसार। अंजनी कुमार कश्यप भागलपुर:- जिले के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत जोकसर थाना क्षेत्र के आदमपुर रेड क्रॉस रोड स्थित दुर्गा अपार्टमेंट में चल रहे रेट ट्यूटोरियल इंस्टिट्यूट की छात्राओं ने अपने गुरु राजेश रॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। जिसमें कहा गया हैं कि छात्राओं को फ्री में पढ़ाने, पैसे का लोभ, शादी का झांसा देकर दर्जनों छात्राओं के साथ शारीरिक संबंध बनाया।खुलासा होने से हंगामा करने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय थाने की पुलिस ने शिक्षक राजेश रॉय को थाने ले…
*मेयर सीमा साहा को ढाई साल तक बचाने में पुलिस अफसरों की भूमिका रही अहम। हर खबर पर पैनी नजर।*
चुनाव आयोग ने फैसला दिया तो मेयर की जा सकती है कुर्सी गलत जांच रिपोर्ट देने वाले अधिकारी पर कारवाई होगी? जांच रिपोर्ट दबाने व गायब करने वाले पर क्या कारवाई होगी? संजीव मिश्रा भागलपुर:- अभी मेयर सीमा साहा के उम्र को लेकर नगरनिगम से लेकर पुलिस महकमे तक महाभारत छिड़ा हुआ है। इसमें कई कड़ियां धीरे धीरे ही सही लागातर जुट रही है। असत्य उम्र प्रमाण पत्र देकर वार्ड 50 से पार्षद और फिर मेयर बनी सीमा साहा के झूठ पर पर्दा डालने और उन्हें बचाने में तत्कालीन जिला…
*शहरवासियों के लिए अच्छी खबर, जाम से मिलेगी मुक्ति, बाहर के ऑटो को शहर में प्रवेश नहीं। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा, भागलपुर:- जिले वासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर आ रही है, अगर सही से पालन हो तो संभव हो जाम से मुक्ति मिल सकती है। जी हां, ऐसे ही व्यवस्था की जा रही है। यहां ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने की पहल शुरू हो रही है। जिसके अंतर्गत बाहर से आने वाले ऑटो को शहर में अब प्रवेश होने नहीं दिया जाएगा। जिले के विभिन्न जगहों पर जाम से निपटने के लिए यह व्यवस्था अब शक्ति से लागू की जा रही है।सुल्तानगंज, नौगछिया और जगदीशपुर से आने…
*जिले के 46 केन्द्रों पर इंटर की परीक्षा शुरू, 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा, भागलपुर:- जिले में कुल 46 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है जिसमें सोमवार से इंटर की परीक्षा शुरू हो गई। जिले में 40 हजार 62 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी। सभी केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है। केन्द्र के आसपास भीड़ इकट्ठा होने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। शहरी क्षेत्र में 36 के अलावा कहलगांव और नवगछिया में पांच-पांच केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा के दौरान अनियमितता पाये जाने पर केन्द्राधीक्षक और वीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई…
*धूमधाम से मां सरस्वती की हुई विसर्जन। हर खबर पर पैनी नजर।*
राजेन्द्र ठाकुर समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के ब्रह्गामा स्तिथ बाबा भंभरनाथ सरस्वती पूजनोत्सव संघ, ब्रह्गामा के तत्वाधान में आज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरस्वती पूजा की समाप्ति की गई। वहीँ संघ के युवाओं के द्वारा आज मां शारदे की पूजा के उपपरांत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्गामा से मूर्ति के साथ जुलूस लेकर बाबनघाट,भानपुर, मोदी टोल, रतनी चौक होते हुए, खराज सिमान से रामजानकी मंदिर परिसर स्थित तलाव में मूर्ति का विसर्जन किया गया। जुलूस वच्चों के कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ जो काफी…
*स्व० जगदेव प्रसाद सिंह की 98वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
राजेन्द्र ठाकुर समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खातुआहा परिसर में स्व० जगदेव प्रसाद सिंह की 98वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन नेशनल दस्तक के पत्रकार शम्भू सिंह,जे एन यू में शोध के छात्र जयंत जिज्ञासु, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,डॉ0 सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।साथ ही जगदेव बाबू के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर वर्तमान दौड़ में बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता…
*लगातार चौथे दिन माकपा का पदयात्रा जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर/विभूतिपुर:- संविधान बचाओ, देश बचाओ, नागरिकता बचाओ अभियान के तहत एनपीआर, एनआरसी और सीएए को ले माकपा का पदयात्रा लगातार चौथे दिन सोमवार को जारी रहा । बोरिया से शुरू होकर महथी, सोनवारचक, सलखन्नी, सिंघियाघाट और शिवनाथपुर में सभा आयोजित हुई । सलखन्नी में पत्रकार ब्रज किशोर ब्रजेश की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी । सभा को माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार, जिला मंत्री रामाश्रय महतो, महेश कुमार, सत्य नारायण सिंह, विश्वनाथ महतो, उपेंद्र राय, दिनेश पासवान, ललन कुमार, ललन सिंह, कृष्णमूर्ति, संतोष कुमार…
