*शोक प्रकट कर पुष्प चक्र अर्पित कर दिया श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समसतीपुर:- जिले में पूर्व मंत्री राम लखन महतो के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव रामपुर जलालपुर, दलसिंहसराय लाया गया। जहाँ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीँ राजकीय सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वर्गीय महतो बिहार सरकार के राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री थे।

उनके निधन पर समस्तीपुर की कई लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रामदेव बर्मा, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, झंझट टाइम्स के संपादक आर. के. राय, इंडिया पब्लिक न्यूज़ के संपादक सह झंझट टाइम्स के उपसंपादक रमेश शंकर झा, इंडिया पब्लिक न्यूज़ के उपसंपादक वन्दना झा सहित इत्यादि लोगों शामिल है।

Related posts

Leave a Comment