*मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- कोरोना वायरस की महामारी से उत्पन्न समस्या को देखते हुये मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में स्वेच्छापूर्वक दान दिया है। वहीँ आज मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार ने एकत्रित राशी कुल 1 लाख 75 हजार 398 रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष के खाते में जमा कराकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार को उसकी प्रति समर्पित किया। इस अवसर पर उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय मनोज कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी इन्द्रवीर कुमार एवं विशेष कार्य पदाधिकारी ओमकेश्वर उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज पर किया विचार-विमर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*

मखाना का व्यापार बिहार से ही हो, इसकी योजना बनायें। इससे बिहार की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी। कृषि उत्पादों के लिये बाजार की उपलब्धता के साथ-साथ पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट पर भी ध्यान दें।  गंगा नदी के तट पर बनाये गये जैविक खेती कोरिडोर में मेडिसिनल प्लांट के उत्पादन को बढ़ावा दें।  केन्द्र सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज का अधिक से अधिक लाभ कृषकों एवं श्रमिकों को हो सके, इसके लिये अनिवार्य कार्रवाई करें। अगर आवश्यकता हो तो प्रावधानों में भी सुधार पर विचार करें।  रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री…

*बढ़ौना की अर्पिता प्रीतम बनी भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री, क्षेत्र में हर्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झासमस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी अर्पिता प्रीतम को भाजपा महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजली ने मनोनयन पत्र जारी कर दी है। वहीँ महिला के अधिकारों को लेकर समर्पित अर्पिता पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल शिक्षा उन्नयन सहित सामाजिक सरोकार से जुङे कार्यों में समर्पित रही है। वह  फिलवक्त यूथ ब्रिगेड की महिला ईकाई की अध्यक्ष हैं। इनके मनोनयन पर राखी कुमारी, रौनक, निधी कुमारी, प्रीति सिंह, प्रतिभा भारती, शिप्रा झा, गीता कुमारी,…

*सोशल डिस्टेंस का पालन ही एक मात्र उपाय है:- शंकर चौधरी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विकासशील इन्सान पार्टी वारिसनगर विधानसभा के अध्यक्ष सह बसंतपुर रमणी पैक्स अध्यक्ष शंकर चौधरी ने केन्द्र व राज्य सरकार से मांग किया है कि इस वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के संकट मे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ इलेक्ट्रोनिक्स मिडिया या प्रिंट मीडिया के सभी साथियों के द्धारा जान जोखिम मे डाल कर काम कर रहे है। केन्द्र व राज्य सरकार को चाहिए कि इन्हें भी आर्थिक सहयोग के रूप मे कम से कम 10 -10 हजार रूपये अनुदान देने की जरूरत है । वहीँ विधानसभा अध्यक्ष…

*कोविड-19 को लेकर सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को जो राहत पहुँचाई जा रही है, उसका डाटाबेस भी सुव्यवस्थित रूप से रखें:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बाहर फँसे जो भी प्रवासी मजदूर बिहार आने को इच्छुक हैं, उन सभी को बिहार लाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूर परेशान न हों, धैर्य रखें, सुरक्षित रहें। सरकार पूरी क्षमता से सभी इच्छुक प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द बिहार लाने के लिये सभी आवश्यक कदम उठा रही है। प्रवासी मजदूरों के आने को लेकर मुख्यमंत्री…

*सभी छात्र-छात्राओं का रूम, हॉस्टल किराया सरकार द्वारा भरपाई करने के मांग पर धरना व विरोध दिवस मनाया:- सुनील। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में रूम व होस्टल रेंट पर लेकर अध्ययन करने वाले छात्रों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए आइसा जिला कमेटी समस्तीपुर ने आज राज्यव्यापी विरोध व धरना के तहत लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए काशीपुर स्थित आइसा जिला सह सचिव प्रीति राय व ताजपुर से जावेद अहमद ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना दिया। इस अवसर पर आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि इस लॉकडाउन में छात्रों की आर्थिक हालात बहुत…

*गरीब, मजदूर व किसानो के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति हम संकल्पित:-विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:-जिले में विगत दो दिन पूर्व समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत के वार्ड संख्या-०६ में विशेश्वर राय के घर में आग लगने से फुस के मकान व उनकी गाढ़ी कमाई की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। वहीँ पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। वहीँ समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन अग्नि पीड़ित परिवार के लिए खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को चावल, आटा, कपड़े, दैनिक उपयोग वाली सामग्री प्रदान किए। उन्होंने कहा कि उनकी पहल पर अंचलाधिकारी…

*क्वॉरेंटाइन सेंटर की हकीकत दिखाने पर एक पत्रकार पर सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करवाया, अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

सौरभ कुमार सीतामढ़ी बिहार। सीतामढ़ी:- जिले में एक क्वॉरेंटाइन सेंटर की शर्मनाक और बदतर हकीकत दिखाने पर एक पत्रकार पर सीओ ने प्राथमिकी दर्ज किया। जिसको लेकर अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय के अगुवाई में फोन कॉल वॉइस मीटिंग किया गया। जिसमें सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर आवाज उठाया। जिसमें निर्णय लिया गया कि सी० ओ० के द्वारा सच्चाई की आवाज दबाने की कोशिश की गई है। एक बेगुनाह पत्रकार को आरोपित कर उनके प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किया गया है। अगर जल्द से जल्द पत्रकार पर…

*ईद को लेकर बाजार को सशर्त खोलने की मांग राकेश कुमार ठाकुर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोविड-19 की वजह से देश में लॉकडाउन है। मुस्लिम भाइयों के पावन पर्व ईद 24 मई को है। वहीँ राजद नेता राकेश कुमार ठाकुर ने बिहार सरकार व जिला प्रशासन से रमजान महीने में प्रतिदिन कुछ घंटों के लिए बाजार खोलने की मांग की है। ताकि रमजान महीने में लोग आवश्यक समान की खरीददारी कर सके। उन्होंने कहा कि ईद में नए कपड़े पहनने का भी रिवाज है, लेकिन लॉकडाउन के कारण न तो सिलाई दुकान खुली है न ही रेडिमेड कपड़ो की दुकान। जिला…

*आनलाइन मातृ दिवस कार्यक्रम में साहित्यकार नौशाद वारसी को मदर्स प्राइड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के युवा साहित्यकार नौशाद वारसी को श्रीमती द्रोपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, गोरखपुर के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आनलाइन मातृ दिवस कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० धनञ्जय मणि त्रिपाठी, संयोजिका डॉ० मणि अभय मुथा तथा विशिष्ट अतिथि मोनिका महाजन मणि ने मदर्स प्राइड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। वहीँ मदर्स डे पर सामाजिक संस्था श्रीमती द्रोपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, गोरखपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा मातृ दिवस पर आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के सभी राज्यों से 250 प्रतिभागियों ने भाग…