*बढ़ौना की अर्पिता प्रीतम बनी भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री, क्षेत्र में हर्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी अर्पिता प्रीतम को भाजपा महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजली ने मनोनयन पत्र जारी कर दी है।

वहीँ महिला के अधिकारों को लेकर समर्पित अर्पिता पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल शिक्षा उन्नयन सहित सामाजिक सरोकार से जुङे कार्यों में समर्पित रही है। वह  फिलवक्त यूथ ब्रिगेड की महिला ईकाई की अध्यक्ष हैं। इनके मनोनयन पर राखी कुमारी, रौनक, निधी कुमारी, प्रीति सिंह, प्रतिभा भारती, शिप्रा झा, गीता कुमारी, वर्षा आनंद आदि ने बधाई दी है। इनके मनोनयन पर इलाके में हर्ष व्याप्त है।

Related posts

Leave a Comment