वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जीहाँ आइये आज दो ऐसे सख्सियत से मिलवातें हैं जिनका एक ही जीवन का उद्देश्य है, दूसरों की सेवा करना। उस सख्सियत का नाम डॉ० नीरज कुमार जो कि पेशे से एक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉक्टर हैं और दूसरे दिलीप मिश्रा हैं जो हमेशा दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन दोनों लोग ने बताया कि हमलोग दूसरे के यहां झोला फैला कर मांगते हैं और हर साल उस पैसे से दुसरो की मदद करते हैं। उनके अनुसार मानव जीवन का उद्देध्य है कि अपने…
Category: Featured
*नजदीकी थाने या प्रखण्ड में सूचना देने पर उन्हें वाहनों के माध्यम से गंतव्य स्थल तक पहुॅचाने की व्यवस्था है:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों को लाने की व्यवस्था की गयी है। लोगों को छिपकर या पैदल आने की आवष्यकता नहीं है। स्टेशन पर एवं सीमा पर पहुॅचे लोगों को बसों एवं ट्रेन के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुॅचाया जा रहा है। अतः गंतव्य स्थल तक जाने के लिये लोग पैदल न चलें। रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा…
*जिले में रेलवे ट्रांसपोर्ट कोषांग का गठन किया गया है:- जिलाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड १९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड-१९ (Covid-19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं…
*आम के टिकोले चुनते हुए सीखे लोकगीत शारदा सिन्हा। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह पटना:- आम के टिकोले चुनते हुए सीखे लोकगीत, शारदा सिन्हा का जन्म तब के सहरसा और अब के सुपौल जिले के हुलास गांव के एक समृद्ध परिवार में हुआ था। पिता शुकदेव ठाकुर शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारी थे। बचपन में शारदा सिन्हा पटना में रहकर शिक्षा ली थी, शारदा सिन्हा बांकीपुर गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा रह चुकी है, बाद में मगध महिला कॉलेज से स्नातक किया। उसके बाद प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से संगीत में एमए किया और समस्तीपुर के शिक्षण महाविद्यालय से बीएड किया। वहीँ…
*किसानों के हौसला आफजाई के लिए 16 मई को किसान सम्मान समारोह करेगी:- भाकपा माले। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी में भी जान जोखिम में डालकर असीम पीड़ा का सामना करते हुए अपने, पत्नी, बच्चे के साथ मिलकर अनाज, सब्जी, फल, मसाला सहित अन्य भोज्य सामग्री देशवासियों को उपलब्ध कराते रहने वाले खाद्यान्न योद्धा (किसान) को अपने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 16 मई को अखिल भारतीय किसान महासभा सम्मानित करेगी। यह कार्यक्रम लाकडाउन का पालन करते हुए कामकाज के हर गांव-चट्टी व घर में किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने देते…
*सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने स्कूल का फीस व छात्रों का मकान का किराया माफ करने की मांग बिहार सरकार से की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने पत्र के माध्यम से कहा कि कोरोना जैसे महामारी को देखते हुए, गरीब छात्र जो किराया का मकान एवं स्कूल फीस देने में सक्षम नहीं है। उन छात्रों को लॉज एवं किराए के मकान में रह रहे छात्रों का किराया माफ किया जाए एवं बच्चों का स्कूल फीस माफ किया जाए। इस विकट परिस्थिति में मुख्यमंत्री को इस पर विशेष विचार करने को कहा है। वहीँ लॉकडाउन…
*कोरोना संक्रमण काल में देश के सामाजिक संगठन सबसे बड़ी शक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं:- संजय कुमार बबलू। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोविड-१९ (COVID-19) त्रासदी विषयक संवाद का आयोजन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र काशीपुर के सभागार में (कासा) नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की गई। वहीँ चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डाॅ० मिथलेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद को संबोधित करते हुए एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में देश के सामाजिक संगठन सबसे बड़ी शक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं। भारत सरकार एवं बिहार सरकार का कोरोना राहत कार्य में हर जगह एनजीओ…
*अलग-अलग जोन से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिये जोन के हिसाब से टेस्टिंग की रणनीति बनायी जाय:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासी मजदूरों की संख्या को देखते हुये पंचायत स्तरीय विद्यालय क्वारंटाइन कैम्पों को सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूरी तरह तैयार रखें। उन्होंने कहा कि पचांयत स्तरीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाये रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में अलग-अलग जोन से आ रहे हैं। अतः उनके क्वारंटाइन के लिये रणनीति…
*मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर हुये सड़क हादसा पर गहरा दुख व्यक्त किया है, हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे के पास हुये सड़क हादसा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीँ मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की है एवं उनके समुचित इलाज का निर्देश…
*जवाहर लाल राय ने वित्त मंत्री की ओर से आर्थिक रियायतों के पैकेज की घोषणा को धोखा करार दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राजद के प्रांतीय सचिव जवाहर लाल राय ने वित्त मंत्री की ओर से आर्थिक रियायतों के पैकेज की घोषणा को देश के मजदूर, किसान, गरीब, बेरोजगार हो चुके प्रवासी मजदूर, अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि बर्बाद और परेशान किसान के लिए कुछ राहत की घोषणा नहीं हुई है। वहीँ बेरोजगार हुए तमाम श्रमिक जो अपने मूल घरों के लिए चल पड़े उनको भी कोई आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की गई। राजद के नेता ने कहा…
