*जिले में रेलवे ट्रांसपोर्ट कोषांग का गठन किया गया है:- जिलाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड १९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड-१९ (Covid-19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड क्वारांटिन कैंप में real time पंजीकरण करने का निर्देश क्वारांटिन कैंप के प्रभारी पदाधिकारी को दिया।
जिला पदाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकरी से उनके द्वारा प्रखंड स्तरीय क्वारांटिन कैंप के निरीक्षण की जानकारी लिया और समीक्षा कीए। वहीँ बाहरी व्यक्तियों का क्वारांटिन कैंप में प्रवेश वर्जित है। ऐसी सूचना मिलने पर उनपर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया है। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से मस्क निर्माण व वितरण स्ट्रेटजी का जानकारी लिया और जन प्रतिनिधि मुखिया से इस बिंदु पर बैठक कर विचार विमर्श करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी से उनके अंतर्गत क्वारांटिन कैंप की क्षमता और वर्तमान में आवासित व्यक्तियों की जानकारी लिया। जिला पदाधिकारी ने पूर्व में स्थापित पंचायत स्तरीय क्वारांटिन कैंप को चयनित कर पुनः स्थापित करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुखिया के साथ बैठक कर विचार विमर्श करने को कहा और बाहर से आने वाले प्रवासियों को उनके ही पंचायत में रखेंगे। इन सभी पंचायत स्तरीय क्वारांटिन कैंप में सरकारी कर्मी/शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने बीडीओ को दिया।

इन सभी क्वारांटिन कैंप में शौचालय, मच्छरदानी, पेय जल, गद्दा, तोशक, भोजन, दूध, आदि की व्यवस्था करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया। सर्व साधारण लोगों को मास्क वितरण हेतु वार्ड सदस्यों के माध्यम से लोगों की सूची प्राप्त कर जीविका से मास्क निर्माण के क्षमता अनुसार वितरण की प्रणाली तैयार करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। जिले में रेलवे ट्रांस्पोट कोषांग का गठन किया गया है। जिसमे रेल प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन को रेल के आवागमन की जानकारी उपलब्ध कराएंगे और रेलवे स्टेशन में सभी व्यवस्था जैसे शौचालय, प्रतीक्षालय एवं अन्य सुनिश्चित कराएंगे। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment