*सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने स्कूल का फीस व छात्रों का मकान का किराया माफ करने की मांग बिहार सरकार से की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने पत्र के माध्यम से कहा कि कोरोना जैसे महामारी को देखते हुए, गरीब छात्र जो किराया का मकान एवं स्कूल फीस देने में सक्षम नहीं है।

उन छात्रों को लॉज एवं किराए के मकान में रह रहे छात्रों का किराया माफ किया जाए एवं बच्चों का स्कूल फीस माफ किया जाए। इस विकट परिस्थिति में मुख्यमंत्री को इस पर विशेष विचार करने को कहा है। वहीँ लॉकडाउन की वजह से छात्रों का पठन-पाठन बंद है। कुछ छात्र घर पर आ चुके हैं, कुछ छात्र किराए के मकान में रह रहे हैं ऐसे छात्रों का किराया माफ होना चाहिए।

माता-पिता बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए शहर में भेजते हैं जहां छात्र लॉज एवं किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनके माता पिता बहुत कष्ट काट कर बच्चों को शिक्षा दीक्षा दिलाने के लिए कमरतोड़ मेहनत करते हैं। ताकि उन का बच्चा कुछ अच्छा बन सके।

इस लॉकडाउन की वजह से बच्चों का पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग एवं अन्य संस्थान बंद है। कुछ बच्चे लॉकडान की वजह से शहरों से गांव नहीं आ पाए हैं। बच्चों का स्कूल का फीस छात्रों का मकान का किराया माफ किया जाना चाहिए। यह मांग बिहार सरकार से सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने किया गया है।

Related posts

Leave a Comment