*क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण मोहिउद्दीननगर के पूर्व प्रमुख ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा/रौशन चौधरी समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित क्वारेंटाइन सेंटर का बुधवार का राजद के प्रदेश सचिव सह मो० नगर के पूर्व प्रमुख जवाहर लाल राय ने निरीक्षण किया। वहीँ क्वारेंटाइन सेंटर पर ठहरे प्रवासियों से बातचीत कर उनसे पेयजल, शौचालय, भोजन, स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लिया। क्वारेंटाइन सेंटर पर रहने वाले लोगों ने सभी व्यवस्थाएं सही होने की जानकारी दिया। राजद के प्रांतीय सचिव जवाहर लाल राय ने प्रवासियों के बीच पानी का बोतल का कार्टून तथा बिस्कुट का पैकेट का…

*कोरोना शोध के लिए अपना शरीर को दान करने की इच्छा जताई है त्रिपुरारी झा। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थूद्वार गांव निवासी, स्वर्गीय चंद्र भूषण झा के छोटे पुत्र व स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के सचिव व पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस शोध के लिए अपने शरीर को दान करने की इच्छा जताई है प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर। वहीँ पत्र के माध्यम से त्रिपुरारी झा ने कहा कि कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस जानलेवा कोरोना वायरस की अभी तक कोई दवा या वैक्सीन नहीं बन पाया है। कोरोना वायरस…

*मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य एवं अपर पुलिस महानिदेशक ने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात को लेकर सरकार के द्वारा कार्यों के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात को लेकर सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी दी। वहीँ सचिव सूचना एवं जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है और लोगों को सहायता प्रदान करने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।…

*मुख्यमंत्री ने लालगंज के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद साहू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालगंज के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद साहू के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

*बस और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, प्रत्येक मृतक परिवार को चार-चार लाख रू० का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर के नवगछिया अन्तर्गत बस और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की हुई मौत पर गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने…

*प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने शिक्षा मंत्री से आरटीई की पिछले तीन सत्रों की लंबित राशी निर्गत करने की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक कुमार यादव पटना:- प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने आज शिक्षा मंत्री, (बिहार सरकार) पटना को एक पत्र लिख कर सत्र 2017-18, 2018-19, एवं 2019-20 में RTE के अंतर्गत लाभान्वित बच्चे की लंबित राशि निर्गत करने के संबंध में आग्रह किया है। वहीँ शमायल अहमद ने शिक्षा मंत्री को पत्र के द्वारा अवगत कराया की पिछले 5 माह से स्कूल की फीस नहीं आ रही है क्योंकि जनवरी-फरवरी मे राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय ठंड के कारण बंद थी और मार्च…

*बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने को उचित ठहराया। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक कुमार यादव पटना:- बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने को उचित ठहराते हुए सरकार से प्रवासी श्रमिकों व गरीबों को उनके घरों तक पहुंचाने तथा उन्हें हर संभव मदद के प्रयासों में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रहे बढ़ोतरी के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराये जाने संबंधि बयानों पे रोक लगावे क्योंकि यह ना सिर्फ अनुचित है बल्कि अफसरशाही…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी क्वारांटाइन कैंप के प्रभारी पदाधिकारियों को लॉग बुक मेंटेन करने का निर्देश दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दिशा निर्देश दिए। जिले के समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड-१९ (Covid-19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य…

*कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता अभियान के तहत साबुन, मास्क, सैनिटाईजर इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के चकमोतीपुर वार्ड संख्या तेरह दलित टोल में सत्यजीत फाउण्डेशन के प्रबंधक विजय कुमार के द्वारा (covid19) कोरोना वायरस से बचाव एवं जागरूकता अभियान के तहत साबुन, मास्क, सैनिटाईजर इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बब्लू ने कहा कि साफ-सफाई एवं शारीरिक दूरी ही कोरोना वायरस महामारी से बचाब के लिए सबसे ज्यादा कारगर उपाय है। इसके अलावे घर से बहुत जरूरी काम हो तब हीं…

*पुण्यतिथि पर याद किए गए जेपी सेनानी स्वर्गीय चंद्र भूषण झा। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जेपी सेनानी, समाजवादी नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि स्वर्गीय चंद्रभूषण झा की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एंव उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके छोटे पुत्र त्रिपुरारी झा ने कहा कि वह एक सुलझे हुए इंसान थे, व्यक्तित्व के धनी, परोपकारी, सामाजिक गतिविधियों में सदैव रहते थे। वह निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने की शिक्षा, आज उन्हीं के प्रेरणा से हम हर काम कर रहे हैं। आज उन्हीं के पद…