*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी क्वारांटाइन कैंप के प्रभारी पदाधिकारियों को लॉग बुक मेंटेन करने का निर्देश दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दिशा निर्देश दिए। जिले के समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड-१९ (Covid-19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने क्वारांटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों के पंजीकरण के कार्य की समीक्षा प्रखंडवार की और न्यूनतम 10 ऑपरेटर को रख कर जल्द इस कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीँ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को जन प्रतिनिधियों और थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर बाहर से आ रहे लोगों की सूचना जल्द से जल्द प्राप्त कर ससमय व्यवस्था करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। वहीँ जिलाधिकारी ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को क्वारांटाइन कैंप में
अतिरिक्त पंखे का व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। क्वारांटाइन कैंप के आवासित व्यक्तियों के द्वारा दिए गए शिकायतों की सूची के अनुसार जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने प्रखंड अंतर्गत बसों से आ रहे लोगों के लिए बस पड़ाव चिन्हित कर सूची वाहन कोषांग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। समस्तीपुर में छत्तीसगढ़ के फंसे हुए लोगों को जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ भेजने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी क्वारांटाइन कैंप के प्रभारी पदाधिकारियों को लॉग बुक मेंटेन करने का निर्देश दिया। जिसमें पुलिस, चिकित्सक, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण की जानकारी दर्ज की जाएगी। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला

Related posts

Leave a Comment