रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार सरकार द्वारा नवसृजित नगर परिषद में शाहपुर पटोरी एवं ताजपुर को शामिल करने पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर किया। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं मोरवा विधायक रणविजय साहू को धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि शाहपुर पटोरी व ताजपुर क्षेत्र के लोगों की यह चिर प्रतिरक्षित मांग थी, जिसके लिए राजद कार्यकर्ता लगातार संघर्षरत थे। विगत विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तरफ से जारी किए गए मेनिफेस्टो में भी शाहपुर पटोरी एवं ताजपुर को नगर निकाय के रूप में मान्यता दिलाने की बात…
Category: समस्तीपुर
*पदाधिकारी की विदाई समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा/ टिंकू कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर मनरेगा भवन परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सह संचालन उप प्रमुख राजेश राय ने किया। वहीं मनरेगा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार राय की विदाई सह सम्मान समारोह किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत समिति, मुखिया, सभी दल के नेता उपस्थिति थे। इस कार्यक्रम के मौके पर सूरज कुमार, राघवेंद्र कुमार, विजय शर्मा, रविशंकर सिंह, प्रभात कुमार, देव शंकर ठाकुर, प्रभाकर कुमार, राजीव कुमार पिंटू, राम बाबू राय, अनामिका देवी सहित अन्य लोग…
*थाली पीटकर तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग किया:- माले। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में तीनों कृषि कानून रद्द करने, अंबानी- अडानी से यारी और किसानों से गद्दारी बंद करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी करने, तय समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीद को गारंटी करने, मन की बकबास बंद कर किसानों की बात सुनने, किसानों को नि: शुल्क बिजली- पानी- खाद- बीज- कृषि संयत्र देने, कृषि लोन माफ करने समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को मोतीपुर वार्ड-10 के पास आलू की खेत में अखिल भारतीय किसान महासभा के झंडे, बैनर तले…
*नगर निगम व नगर परिषद का दर्जा मिलने पर माले ने निकाला विजय जुलूस। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनुमंडल व विधानसभा का दर्जा देने को लेकर संघर्ष तेज होगा:- बंदना सिंह। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड वासियों समेत भाकपा माले के लंबे संघर्ष से ताजपुर बाजार को नगर परिषद का दर्जा मिलने की खुशी में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मोतीपुर वार्ड- 10 से अपने-अपने हाथों में कार्डबोर्ड, झंडे, बैनर लेकर एक- दूसरे को अबीर लगाते हुए डफली की गुंज पर विजय जुलूस निकाला। वहीं मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद गांधी चौक पर सभा में तब्दील हो…
*विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस गीता जयंती। हर खबर पर पैनी नजर।*
रवि शंकर चौधरी समस्तीपुर:- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर को गीता जयंती मनाई गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार मा्घ शीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। गीता जयंती का महत्व सनातन धर्म में बहुत ज्यादा है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन महाभारत युद्ध से पहले अर्जुन को भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। गीता महत्त्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। *आइए जानते हैं:-* गीता जयंती क्यों मनाई जाती, गीता जयंती के पर्व पर…
*आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगाये जायेंगे कोविड-१९ से बचाव के नियमों का पोस्टर। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण व लॉकडाउन को लेकर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया था। अब सामान्य स्थिति को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को सुचारू करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर सामेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के द्वारा दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाने वाली सेवाओं को फिर से शुरू किया जायेगा। इसके लिए सभी को कोविड 19 से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। यह…
*समस्तीपुर-कटिहार एवं रक्सौल-दरभंगा के बीच चलेगी सवारी गाड़ी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक- 26/12/2020 से समस्तीपुर-कटिहार के बीच तथा रक्सौल-दरभंगा के बीच एक-एक जोड़ी सवारी गाड़ी चलाये जाने का निर्णय लिया है। उपरोक्त गाड़ियाँ निम्न समयानुसार चलायी जायेंगी:- ०१. गाड़ी संख्या- 03316 समस्तीपुर – कटिहार मेमू सवारी गाड़ी:- यह गाड़ी दिनांक 26/12/2020 से प्रतिदिन 05:55 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी तथा बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया के रास्ते सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 15:35 बजे कटिहार पहुँचेगी। ०२. गाड़ी संख्या 03315 कटिहार – समस्तीपुर मेमू सवारी गाड़ी:- यह…
*हाइवा की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 के डैनी चौक से सरायरंजन जाने वाली पथ के पांर गांव के रामपुर पोखर के समीप एक मोटरसाइकिल सवार युवक को हाइवा ट्रक की ठोकर से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी पहचान सलखनी गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी मोहन पटेल के पुत्र बिनोद पटेल उम्र 46 वर्ष के रूप मे हुई। मिली सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।…
*युवक की लाश मिलने से ईलाके में सनसनी, आक्रोशित लोगों ने शव रख किया सड़क जाम। हर खबर पर पैनी नजर।*
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र से गायब युवक की लाश शुक्रवार को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा गांव स्थित बुढ़ी गंडक नदी से बरामद की गई। वहीं मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के सुपौल गांव निवासी सुरेश राय के 23 वर्षिय पुत्र प्रेम कुमार राय के रूप में की गयी है। घटना की सुचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने में जुटी है। घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 18 दिसम्बर 2020…
*देसी शराब के साथ कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज भोरे जयराम के तालएघरा गांव निवासी नारायण सहनी के पुत्र ब्रह्मदेव सहनी को एक चोरी की मोटरसाइकिल व 12 लीटर देसी महुआ शराब व 180 एमएल विदेशी शराब के साथ गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर आभि पंचायत के समना गांव से शराब सप्लाई के वक्त ही थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि किसी ने गुप्त सूचना दी थी कि…
