*राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने डीएम व सिविल सर्जन को भेजा पत्र। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले में चुनाव बूथ की तर्ज पर लोगों का कोरोना का टीकाकरण (वैक्सीनेशन) किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने डीएम एवं सिविल सर्जन को टीकाकरण वैक्सीनेशन से पूर्व सभी तैयारियों को पूरा करने को कहा है। जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि टीकाकरण वैक्सीनेशन नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप आन वैक्सीनेशन एडमिनिस्ट्रेशन 4 कोविड-19 के सुझाव के अनुसार संचालित किया जाना है।  इस क्रम में जिला प्रशासन को…

*कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर दिया निर्देश, योग्य दंपत्तियों को स्थाई एवं अस्थाई साधन अपनाने के लिए किया जाएगा प्रेरित। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में अगले वर्ष के 14 जनवरी से मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा और दो चरणों में पूरा होगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया है। इस अभियान को चलाने के लिए विभाग की ओर से मुहिम शुरू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए आवश्यक सभी बिन्दुओं पर कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान योग्य दंपत्तियों…

*समन्वय समिति भवन परिसर में बैठक सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित कुम्हार (प्रजापति ) समन्वय समिति भवन परिसर में बैठक सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने किया। संचालन दिलीप कुमार प्रजापति ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता, राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रणविजय साहू, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा युवा राजद प्रदेश महासचिव पप्पू यादव…

*कोविड-19 की जांच, उपचार और निगरानी की रणनीतियों पर किया विचार-विमर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- यूके (यूनाइटेड किंगडम) में कोरोना वायरस के नए रूप के मिलने की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) काफ़ी सतर्क हो गया है। इसको लेकर आईसीएमआर ने नीति आयोग के सदस्य प्रो० विनोद पॉल और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक प्रो० बलराम भार्गव की सह अध्यक्षता में कोविड-19 पर बने राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) की एक बैठक बुलाई। बैठक में एम्स के निदेशक प्रो० रणदीप गुलेरिया, भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई), निदेशक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी); स्वास्थ्य मंत्रालय और…

*कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर शाखा प्रबंधक त्रिभुवन लाल ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk desk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर स्टेट बैंक के सामने विकास अधिकारी राजू कुमार के लाइफप्लस कार्यालय का उद्घाटन भारतीय जीवन बीमा निगम दलसिंहसराय के शाखा प्रबंधक त्रिभुवन लाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक द्वारा बीमा धारकों की सुविधा हेतु लाइव प्लस कार्यालय के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया एवं बीमा के उद्देश्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। लाइफप्लस कार्यालय के उद्घाटन से क्षेत्र के बीमा धारकों एवं अभिकर्ताओं में हर्ष का माहौल है क्योंकि अब उन्हें प्रीमियम जमा करने एवं विमान सेवा हेतु…

*शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का विधायक अजय कुमार झंडा तोलन कर शुरु किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk desk समस्तीपुर:- जिले के भारत की जनवादी नौजवान सभा कल्याणपुर अंचल कमेटी की ओर से शहीद कॉमरेड उमेश महतो के 22वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डीवाईएफआई के कल्याणपुर अंचल सचिव राघवेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर डीवाईएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष और विभूतिपुर विधानसभा के वर्तमान विधायक अजय कुमार झंडा तोलन करके कार्यक्रम की शुरु किया। इस अवसर पर नौजवानों को रोजगार के सवाल पर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता के रूप में कामरेड…

*राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डिजिटल इंडिया अवार्ड्स सम्मान से बिहार को सम्मानित करेंगे। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार सरकार के बेहतरीन प्रयासों को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 दिसंबर को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020 सम्मान से बिहार को सम्मानित करेंगे। यह सम्मान कोरोना काल में सरकार द्वारा बिहार के लोगों को ससमय राहत पहुंचाने के लिए प्रदान किया जा रहा है। वहीं कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए की गई अभिनव पहल को भारत सरकार ने सराहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय, आपदा प्रबंधन विभाग और एनआईसी को कोरोना…

*वैश्विक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk desk समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- स्पीहा के तत्वावधान में राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के मोहिउद्दीननगर शाखा सचिव संतोष कुमार की देखरेख में वैश्विक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं प्रतियोगिता तीन समुहों में आयोजित की गई। सुपर सीनियर ग्रुप में सुरत प्यारी और आकांक्षा ने हिस्सा लिया, जबकि सीनियर वर्ग में अनुराग कुमार, प्रकाश कुमार, अगम जायसवाल, अलख जायसवाल एवं विकास कुमार ठाकुर ने भाग लिया और जुनियर वर्ग में रीषु राज और आदित्य कुमार सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति बच्चों…

*सैकड़ों आधार कार्ड फेंका मिला, जाँच में जुटे अधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के भटगामा वार्ड नम्बर-2 मुस्लिम टोले के समीप रविवार को बलान नदी के किनारे सैकड़ों आधार कार्ड फेका मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित एसडीओ के दिया है। वहीं अधिकारी जाँच में जुटे हैं की आखिर किन-किन लोगों का आधार कार्ड यहाँ फेंका गया और किसने इतने आधार कार्ड को यहाँ फेका है।

*प्रकृति की विनाशलीला रोक सकती है चेतनावान:- राहुल राजर्षी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जनमानस आदिकाल से ही ना केवल मनुष्य बल्कि अस्तित्व की प्रत्येक चीजें जिनमें प्रबल रूप से प्राण स्पंदित होती है या नहीं भी तो भी पारस्परिक तौर पर धरा पर जीवन सिंचित करती आ रही है। जैसे-जैसे मानवीय सभ्यता का कालानुक्रम विकास हुआ उसके तर्क करने बुद्धि आदि पहलुओं में आश्चर्यजनक विकास हुई और इसी बौद्धिक क्रांति ने दुनिया में वैज्ञानिक क्रांति को जन्म दिया और पूरी मानव जाति को नई-नई अविष्कारों से अचंभित किया। इन चमत्कृत कर देने वाले आविष्कारों की दौड़ में एक चीज…