*पेट्रोल पंप के द्वारा नहीं ली जा रही है पांच और दस के सिक्के। हर खबर पर पैनी नजर।*

नोट नहीं देने पर रोक ली जाती है किसानों की गाड़ियां, किसान है परेशान। बैंक कर्मी सिक्का लेने से करते हैं मना। Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में एक ओर जहां किसान प्रकृति की मार झेल हीं रहा था लोग उससे निकल भी नहीं पाए थे कि अब उन्हें 5 से 10 रुपए के सिक्के किसी गुनाह से कम नहीं।यह सिक्का अब उनके लिए सरदर्द बनते जा रहा हैं। जिस सिक्के को पेट्रोल पंप के कर्मचारी लेने को तैयार नहीं हैं। जिसके वजह से आए दिन झगड़े हो रहे…

*प्रधान सेवक ने किसानों से किया सीधा संवाद। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापति प्रखण्ड कार्यालय परिसर पंचायत समिति भवन सभागार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों के खाते में निधि का हस्तांतरण जीवंत प्रसारण कार्यक्रम बिहार सरकार कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को कृषि प्रद्योगकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) समस्तीपुर द्वारा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विद्यापतिनगर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, जिला किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा किसान श्री से नवाजा गया। वहीं जवाहर प्रसाद सिंह विद्यापति प्रखंड प्रमुख मनीष कुमार राय ,अविनाश कुमार, रामाधार…

*किसानों को पीएम ने भेजा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि। हर खबर पर पैनी नजर।*

नए कृषि कानून से भारतीय किसान उत्पादक के साथ-साथ निर्यातक भी बनेंगे:- पीएम मोदी। Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड परिसर में अवस्थित ई०किसान भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में बीते शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों ने ऑनलाईन कार्यक्रम के जरिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सवांद सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कृषि कानून पर विस्तार रूप से भारतीय किसानों के साथ इसके विशेषता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की अगर किसान की फसल किसी कारण वश बर्बाद भी होती है तो उसका मुआवजा का भी…

*अटल जी की जयंती मनाते हुए लोगो ने कहा वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिले के विभिन्न प्रखंड के विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ताओं, समाज सेवी सहित अन्य लोगों ने सुशासन दिवस के रूप में उनके तैल्य चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर मनाया। वहीं भाजपा ताजपुर पूर्वी मंडल द्वारा ताजपुर पंचायत मे मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर उनकी जीवनी की चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी ने कहा अटलजी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता,…

*नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह आयोजित। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय, हसौली पंचायत पतैली पूर्वी में युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ० राजाराम यादव, राज भाषा अधिकारी, दिल्ली मेट्रो, एन०जी०ओ० संघ के सचिव सह नेहरु युवा केन्द्र बिहार राज्य प्रशिक्षक संजय कुमार बबलू, संदिप कुमार ने युवाओ को संबोधित किया। वहीं मंच का संचालन रवि रौशन कुमार…

*समाहरणालय परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के 96वीं जयंती मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के 96वीं जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

*केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के माँ के निधन पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज़ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माँ विमला देवी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। पटना के पारस अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।वहीं निधन की खबर मिलने के बाद एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज केन्द्रीय मंत्री के घर जाकर उनकी माँ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रविशंकर जी के माता के निधन से बहुत मर्माहत हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शान्ति एव परिजनों को इस दुःख की…

*बीएसएसआर यूनियन का द्विवार्षिक सम्मेलन 27 दिसंबर को होगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन इकाई समस्तीपुर का द्विवार्षिक सम्मेलन 27 दिसंबर 2020 को रघुनाथ सिंह नगर पंजाबी कॉलोनी समस्तीपुर में होने जा रहा है। द्विवार्षिक सम्मेलन में समस्तीपुर में कार्यरत सभी दवा कंपनियों में कार्यरत दवा प्रतिनिधि जो आमतौर पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के नाम से जाने जाते हैं भाग लेंगे। दवा प्रतिनिधियों के द्विवार्षिक सम्मेलन में सचिव तथा कोषाध्यक्ष के द्वारा किए गए पिछले वर्ष के कार्यभार का एवं लेखा जोखा का ब्यौरा प्रतिवेदन सदस्यों के बीच में प्रस्तुत कर पिछले कार्यों पर चर्चा तथा भविष्य…

*पूर्व प्रधानमंत्री सह कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशाशन दिवस मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

टिंकू कुमार। समस्तीपुर:- जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री सह कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशाशन दिवस चकमेहसी मंडल कार्यालय सोरमार में मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर संघ प्रचारक बलिराम मिश्र, उमाशंकर ठाकुर, अभिषेक बजरंगी, विनय ठाकुर, मनीष शर्मा, आशुतोष आशु, अनीश त्रिवेदी, अश्विनी ठाकुर, रूपेश तिवारी, रमेश ठाकुर, कृष्ण कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*लोजपा नगर कार्यालय पर भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह कार्यकर्ताओं ने मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के लोजपा नगर कार्यालय  मे भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस जयंती समारोह कि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया। इस जयंती समारोह के मौके पर लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी महापुरुष थे। उनके बारे मे कुछ कहना सुर्य को दीप…