*अटल जी की जयंती मनाते हुए लोगो ने कहा वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk
Desk

समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती जिले के विभिन्न प्रखंड के विभिन्न दलों के नेता, कार्यकर्ताओं, समाज सेवी सहित अन्य लोगों ने सुशासन दिवस के रूप में उनके तैल्य चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर मनाया। वहीं भाजपा ताजपुर पूर्वी मंडल द्वारा ताजपुर पंचायत मे मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर उनकी जीवनी की चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी ने कहा अटलजी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति के धनी थे। भाजपा में एक उदार चेहरे के रूप में उनकी पहचान थी। साथ हीं प्रधानमंत्री वाजपेयी द्वारा पोखरण मे सफल परमाणु विस्फोट से लेकर देश के विकास मे उनके द्वारा किये गये योगदानों के साथ-साथ उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा किया। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार पण्डित, मंडल महामंत्री सुशील चौबे, सत्यप्रकाश सुमित, अमरनाथ शर्मा,उमेश प्रसाद सिंह, वासिफ,अभिषेक, मनोबल,शिवम,हर्ष, वैभव, उज्जवल, विवेक,राजू, गुलाब आदि शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment