*नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह आयोजित। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा

समस्तीपुर:- जिले के नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय, हसौली पंचायत पतैली पूर्वी में युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ० राजाराम यादव, राज भाषा अधिकारी, दिल्ली मेट्रो, एन०जी०ओ० संघ के सचिव सह नेहरु युवा केन्द्र बिहार राज्य प्रशिक्षक संजय कुमार बबलू, संदिप कुमार ने युवाओ को संबोधित किया। वहीं मंच का संचालन रवि रौशन कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवा व युवती को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के उद्देशों के बारे में बताते हुए देश निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने कि सलाह दी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश उजियारपुर प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों में युवा मंडलों का गठन करना और युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के कार्यक्रमों से जोड़ना था। इस कार्यक्रम का आयोजन 19 से 24 दिसंबर 2020 के बीच किया गया। जिसमे 10 स्वयंसेवकों कि 5 समूह करीब 50 युवा मंडलों का गठन किया और उजियारपुर प्रखंड से लगभग 1000 युवा व युवती को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के मुख्य कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों में मुकेश कुमार रतन उजियारपुर, पप्पू कुमार पूसा,प्रतिभा रानी भगवानपुर देसुआ, राजकुमार पतैली पूर्वी, अभिषेक कुमार रोहन कुमार चैता की भूमिका सराहनीय रही।

Related posts

Leave a Comment