*नगर परिषद की स्वीकृति मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी। जार खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- बिहार सरकार द्वारा नवसृजित नगर परिषद में शाहपुर पटोरी एवं ताजपुर को शामिल करने पर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर किया। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं मोरवा विधायक रणविजय साहू को धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि शाहपुर पटोरी व  ताजपुर क्षेत्र के लोगों की यह चिर प्रतिरक्षित मांग थी, जिसके लिए राजद कार्यकर्ता लगातार संघर्षरत थे। विगत  विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तरफ से जारी किए गए मेनिफेस्टो में भी शाहपुर पटोरी एवं ताजपुर को नगर निकाय के रूप में मान्यता दिलाने की बात की गई थी। इसके लिए विधायक रणविजय साहू ने  जिलाधिकारी से मुलाकात कर ताजपुर एवं पटोरी को नगर निकाय का दर्जा देने के लिए पहल की थी। पटना में आयोजित एक समारोह में उपमुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने इस संबंध में अपनी बात कही थी। अंततः कल के कैबिनेट बैठक में सरकार की तरफ से इस आशय की स्वीकृति मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद दिया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अहमद रजा, युवा अध्यक्ष नवीन कुमार, जिला महासचिव विनोद राय, तबरेज आलम, सुंदरेश्वर राय फैज अकरम उर्फ बच्चा बाबु, कर्पूरी ठाकुर, लाल बहादुर पंडित, महताब आलम विक्की, सुरेश राम, संजीव चौरसिया पटोरी अध्यक्ष सुरेश राय सरोज राय,सदानंद राय, अरुण ठाकुर निराला, धर्मेंद्र आर्य आदि ने बधाई दिया और इसे विधायक के कार्यकाल की पहली और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related posts

Leave a Comment