*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वन्दना झा,

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय अतिथिशाला में आंवला के पौधे का वृक्षारोपण किया।

वहीं पौधारोपण के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और झारखण्ड के बंटवारे के बाद राज्य का हरित आवरण बहुत कम हो गया था। हरियाली अभियान के दौरान हमलोगों ने 24 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था और अब तक 22 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।

बाद में जल-जीवन- हरियाली अभियान की शुरुआत की गई। पिछले वर्ष 2 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 3 करोड़ 95 लाख से अधिक पौधे लगाये गये इस बार 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है,

इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। हम सभी से अपील करते हैं कि लोग वृक्षारोपण करें, इसी से हरियाली आएगी। हमलोगों का लक्ष्य है कि बिहार का हरित आवरण 17 प्रतिशत तक बढ़ाया जाय।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्त मंत्री नीरज कुमार सिंह, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, प्रधान सचिव पर्यावरण वन जलवायु परिवर्तन दीपक कुमार सिंह एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment