DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के कुरसाहा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर ज्ञानमंच से कथा की शुरूआत करते हुए श्रीधाम अयोध्या से पधारे कथावाचक शेषनारायणाचार्य ने कहा कि सभी जीवों में भगवान विराजमान हैं। यह परमात्मा से बिछड़ने के कारण ही दुःखी है। यदि यह परमात्मा की शरण में जाय तो उसका दु:ख दूर हो सकता है। वहीं आचार्य ने कहा कि जो सर्वत्र भागवद दर्शन करते हुए अपने हृदय में भी निरंतर प्रभु का अनुभव करे वही सर्वोच्य भक्त होता है।…
Category: समस्तीपुर
*जदयू संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपेन्द्र कुशवाहा को बधाई दी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहीउद्दीननगर विधान सभा सह जिला सचिव रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी को जनता दल यूनाइटेड मे विलय के उपरांत बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा उपेन्द्र कुशवाहा को जदयू संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपेन्द्र कुशवाहा को बधाई दी है। बधाई देने वालो में अनंत कुशवाहा, रंजीत कुमार,…
*विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण रहा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के शिवाजीनगर में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजनांतर्गत प्रखंड के 6 संकुल के 12 विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण रहा। इस बार करोना काल के बावजूद महापरीक्षा में नवसाक्षर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें महादलित 849, दलित 553, अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग 300, कुल 1702 नवसाक्षर महिलाओं ने परीक्षा दी। जिसे शिक्षा विभाग द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। वहीं बीईओ रामजन्म सिंह, के० आर० पी० देव कुमार, बीआरपी पवन कुमार सिंह…
*ऊं भूर्भवस्व…की अनुगूँज से माहौल हुआ भक्तिमय। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
PKL, DESK समस्तीपुर:-जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित मऊ बाजार में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रवचन कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ हुआ। गायत्री मंत्र ‘ऊं भूर्भवस्व…’ की भक्तिमय सुरलहरियों के बीच यज्ञशाला परिसर से निकली भव्य कलश सह शोभा यात्रा में शामिल 751 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने पारंपरिक भक्तिमय धुन व बैंड बाजा के साथ मऊ बाजार होते हुए मड़वा ढाला, लगड़ा ढाला, शेरपुर चांदनी चौक से गंगा नदी की सहायक वाया नदी के अखाड़ा घाट तट से पवित्र गंगाजल कलश…
*क्रिकेट सीजन 2 का उद्घाटन पूर्व विधायक अजय बुल्गानीन ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
DK, Desk समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- स्थानीय रमैया गांव में आर सी सी क्रिकेट सीजन 2 का आयोजन नीतिश राणा के द्वारा किया गया। क्रिकेट मैच का उद्घाटन मोहिउद्दीननगर विधानसभा के पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन ने किया। उद्घाटन के बाद मैच लगमा व दरवा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया । टॉस जीतकर दरबा की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। वहीं 8 ओवर में 70 रन पर पूरी टीम सिमट गई। वहीं लगमा की टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 71 रन बनाकर मैच के विजेता बने ।…
*भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आरंभ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर/पूसा:- भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ स्थानीय सर्वादय उच्च विद्यालय के निकट स्थित नव स्थापित गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री, महाकाल प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा प्राण प्रतिष्ठा सह नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आरंभ हो गया। इस अवसर पर शान्ति कुंज हरिद्वार से पधारे सच्चिदानंद शर्मा एवं संगीत मंडली, के नेतृत्व में गायत्री परिवार ट्रस्ट के बैनर तले 251 कन्याओं ने सरस सलिला नारायणी कही जाने वाली बूढी गंडक से जलारोहण कर वैनी स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर तक पैदल यात्रा की। इस अवसर पर पल्लवी कुंमारी, मीरा…
*मंदिर के प्रांगण से निकाली गई भगवान शिव की मनमोहक बारात। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर:-जिले के विद्यापतिधाम में महाशिवरात्रि पर विद्यापतिधाम में बुधवार को भगवान शिव की मनमोहक बारात निकाली गयी। बैंडबाजों के साथ विद्यापतिधाम स्थित शिव विवाह मंदिर के प्रांगण से निकली बारात में देवी,देवताओं के साथ भूत-पिशाच भी शामिल थे। बारात जिधर से गुजरी उधर देखने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बारात का जगह -जगह लोगों ने भव्य स्वागत भी किया। इससे पहले विद्यापति परिषद व विद्यापति मंदिर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई बारात को विद्यापतिधाम मंदिर से एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार,डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय,सीओ अजय कुमार,बीडीओ…
*आत्म विश्वास और लगातार कठिन परिश्रम हमें सफलता तक पहुंचाती है:- डीएसपी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में शिक्षा विहार शिक्षण संस्थान में ऑपरेशन संस्कार के तहत पूर्व में वायुसेना अधिकारी और वर्तमान में दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पाण्डेय ने अपना बहुमूल्य समय दिया।उनका स्वागत संस्थान के निदेशक सुशांत चन्द्र मिश्र ने पाग और चादर से सम्मानित कर किया। वहीं बच्चों ने फूल और बुके देकर स्वागत किया, श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए निम्नलिखत सूत्र दिया- संस्कार, अनुशासन, जोश, जुनून, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हमें अपने संस्कारों…
*चरागां शाह बाबा की मज़ार पर उर्स मेला शुरू, चादरपोशी को उमड़े अकीदतमंद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
PKL, DESK समस्तीपुर:-जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ मोलवीचक स्थित हजरत बाबा चरागां शाह रहमतुल्ला अल्लहे के मजारशरीफ पर बुधवार को फज्र की नमाज के बाद कुरान ख्वानी से उर्स मेला का आगाज हुआ। सरकारे चरागां नौजवान कमेटी के सौजन्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस उर्स मेला की पहचान हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक के रूप में की जाती है। उर्स के मौके पर हजारों की तादाद में अकीदतमंदों की भीड़ मजारशरीफ पर माथा टेकने, चादरपोशी व जियारत करने के लिए उमड़ पड़ी। जायरीनों ने चादरपोशी कर दुआ व मन्नतें मांगी। समस्तीपुर…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बिहार दिवस की तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बिहार दिवस की तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर, निदेशक लेखा एवं प्रशासन, सामान्य शाखा प्रभारी, स्थापना उप समाहर्ता, राजस्व प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी, विभिन्न स्कूल कॉलेजों के प्राचार्य, समाजसेवी संस्थान के प्रतिनिधिगण, डॉक्टर अमृता कुमारी, प्रोफ़ेसर अभिलाषा सिंह, संगीत शिक्षिका जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली, डॉ गौरी शंकर झा, श्री मुकेश केसरी एवं अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। वहीं…
