*आत्म विश्वास और लगातार कठिन परिश्रम हमें सफलता तक पहुंचाती है:- डीएसपी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk

समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में शिक्षा विहार शिक्षण संस्थान में ऑपरेशन संस्कार के तहत पूर्व में वायुसेना अधिकारी और वर्तमान में दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पाण्डेय ने अपना बहुमूल्य समय दिया।उनका स्वागत संस्थान के निदेशक सुशांत चन्द्र मिश्र ने पाग और चादर से सम्मानित कर किया। वहीं बच्चों ने फूल और बुके देकर स्वागत किया, श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए निम्नलिखत सूत्र दिया- संस्कार, अनुशासन, जोश, जुनून, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हमें अपने संस्कारों को नहीं भूले क्योंकि यही हमें अन्य सभी से अलग करता है। फिर हमें अनुशासन रहने से हमें हर एक चीज में सामंजस्य बिठाने में मदद करता है। इन सबके साथ हमारे अंदर जोश और जुनून अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित करता है।आत्म विश्वास और लगातार कठिन परिश्रम हमें सफलता तक पहुंचाती है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद दिलीप कुमार चौधरी ने इसे संस्कार से सफलता तक की यात्रा बताया।
वहीं शिक्षा बिहार के निर्देशक सह क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी सुशांत चंद्र मिश्र ने कहा कि संस्कार के बिना जीवन अधूरा है। साहित्य व संस्कृति के बारे में बच्चों को समय-समय पर बताया जाना चाहिए, इससे उन्हें कुछ अच्छे गुण सीखने का अवसर मिलेगा। पूर्वजों के विचारों से प्रेरित होकर अच्छे संस्कार ग्रहण करने का मन बनाएंगे। जीवन में उन्हें दायित्व का भी बोध कराएं अच्छे संस्कार नहीं होंगे तो वह समाज का विकास भी नहीं कर पाएंगे। नैतिक रूप से मजबूत नहीं होंगे शिक्षा का उद्देश्य अच्छे संस्कारों से है। घर के बाद शिक्षक संस्थान ही एक ऐसी जगह है। जहां बच्चे को अच्छे संस्कार दिए जा सकते हैं। इस मौके पर संस्थान के फैकल्टी वीरेंद्र कुमार, मनीष सिंह, प्रीति प्रियदर्शिनी, नूतन कुमारी,शाहिना प्रवीण, रवि, बलराम,मुन्ना, पंकज,अखिलेश, कन्हैया,रणवीर के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में संस्थान के बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment