*भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आरंभ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk

समस्तीपुर/पूसा:- भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ स्थानीय सर्वादय उच्च विद्यालय के निकट स्थित नव स्थापित गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री, महाकाल प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा प्राण प्रतिष्ठा सह नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आरंभ हो गया। इस अवसर पर शान्ति कुंज हरिद्वार से पधारे सच्चिदानंद शर्मा एवं संगीत मंडली, के नेतृत्व में गायत्री परिवार ट्रस्ट के बैनर तले 251 कन्याओं ने सरस सलिला नारायणी कही जाने वाली बूढी गंडक से जलारोहण कर वैनी स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर तक पैदल यात्रा की। इस अवसर पर पल्लवी कुंमारी, मीरा कुमारी शीला कुमारी, सोनी कुमारी सहित बडी संख्या में कन्याओं ने जलारोहन किया। इस दौरान महिलाओं का एक दल कन्याओं की कतार को नियंत्रित करते हुए उनकी कठिनाईयों पर नजर रख रहा था। ट्रस्टी अरूण कुमार सिंह, प्रशिक्षक सह ट्रस्ट के सर्वाधिक सक्रिय सदस्य श्याम कुमार झा, अभय कुमार सिंह, कौशलेश कुमार सिंह, रमेश कुमार, मनोज कुमार झा के अलावा जिला पार्षद सह जिलापरिषद शिक्षा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संदीप शरण, डाॅ सुनील कुमार सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment