*त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  ताजपुर रोड स्थित सेवाकेंद्र शिव शक्ति भवन के द्वारा 85वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन द्वारा बिहार ब्रह्माकुमारीज़ निदेशिका राजयोगिनी रानी दीदी, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, फैमिली जज, सहरसा, दशरथ मिश्र, एडीजे, डी० के० श्रीवास्तव एम०डी० सुधा डेयरी व उद्योगपति रामगोपाल सुरेका ने संयुक्त रूप से किया। इस समारोह को संबोधित करते हुए राजयोगिनी रानी दीदी ने कहा कि शिवजयंती सर्व पर्वों में महानतम पर्व है क्योंकि यह पर्व स्वयं परमात्मा शिव…

*विधायक राजेश कुमार सिंह ने कोरोना टीकाकरण अभियान का उद्घाटन फीताकाट कर किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk समस्तीपुर:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए बेहतर कार्य कर रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए चलाये जा रहे कार्य से राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। उक्त बातें मोहिउद्दीननगर सीएचसी में कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का उदघाटन करते स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने कही। इस‌ दौरान करीब तीन से ज्यादा महिलाओं का कोरोना वैक्सीन लगायी गयी। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ० वीरेन्द्र कुमार,डॉ० रंजन कुमार, बीएचएम वीरेन्द्र कुमार, बीएण्डई अमित कुमार सिंहा, प्रधान लिपिक प्रभास…

*बाल विवाह व बाल श्रम रोकने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर:- बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसके लिए कई कानूनों को बनाया गया है। बाल विवाह एवं बाल श्रम मानवता के लिए अपराध है। उक्त बातें पंचायत समिति के सभाकक्ष में चाइल्ड लाइन सलाहकार परिषद की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख बबीता देवी ने कही। संचालन सुरेन्द्र कुमार ने किया। सीओ प्रमोद कुमार रंजन ने कहा कि बाल विवाह बच्चियों के जीवन के लिए दुखद है । इसे दूर किये बगैर सामाजिक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। वहीं समाजसेवी…

*पीड़ित परिवार‌ को शिक्षकों व बच्चों ने की आर्थिक मदद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में विगत दिनों राजपुर जौनापुर में हुयी भीषण अगलगी में कई परिवार परेशान हो गए। वहीं अग्नि पीड़ित परिवार के 5 बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या राजपुर में पढ़ते हैं। उन बच्चों की पढ़ाई हेतु शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चों ने मिलकर कुछ रुपये चन्दा करके जमा किये। आज उन बच्चों को पुस्तक व 15 -15 सौ रू० उनके अभिभावकों देकर आर्थिक सहायता की गयी। इस कार्य में विद्यालय की शिक्षिका सीमा सिंह, सुनीता कनोजिया, शिक्षक उदय कुमार शर्मा, अनिल कुमार राम, दीपेन्द्र…

*महाशिवरात्रि को लेकर सजा महादेव मंदिर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी। Pkl, desk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर स्थित भक्त व भगवान की नगरी विघापतिधाम उगना महादेव मंदिर व श्री अन्नपूर्णा कर्पूरी महादेव मंदिर,मऊ बाजार सहित अन्य शिवालयों में महाशिवरात्री के अवसर पर भक्तों की आस्था परवान चढ़ेगा। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। महोत्सव को लेकर मंगलवार को विघापति परिषद अध्यक्ष गणेश गिरी कवि के नेतृत्व में तैयारियों की समीक्षा की गयी। परिषद अध्यक्ष गणेश गिरी कवि ने बताया कि बुधवार को विवाहोत्सव को लेकर पंचरंगी बारात की झांकी निकाली जायेगी। इसके…

*पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कुरसाहा रोड में काले रंग के हुंडई कार बी आर 01 एफ 4449 में तलाशी के दौरान मेकडॉलब नंबर वन 750 एमएल की एक बोतल बरामद किया। वहीं पुलिस ने गाड़ी में सवार युवक की पहचान विनय कुमार ग्राम सेखोपुर थाना सहदेई, दूसरा शिवशंकर पाल ग्राम मुरौवतपुर थाना देसरी और कुंदन कुमार ग्राम मिर्जापुर थाना पटोरी के रूप में किया है। इसी बीच आगे बढ़ने पर गुहकट्टा पुलिया के पास सामने से पिकअप आ रही थी जो पुलिस…

*85वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 10 मार्च (बुधवार), अपराह्न 2:00 बजे से आयोजित 85वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली गई। जो ताजपुर रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शिव शक्ति भवन से निकलकर  शहर का भ्रमण करती हुई वापस सेवा-स्थान पर आकर पूरी हुई। इस शोभायात्रा का शुभारम्भ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशरथ मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस शोभायात्रा द्वारा भगवान शिव के अवतरण का संदेश दिया गया एवं कल के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण…

*सरकारे चरागां कांफ्रेस का आयोजन, जिप अध्यक्ष करेंगी उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

 PKL, DESK   समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर में चरागां नौजवान कमिटी के तत्वावधान में सरकारे चरागां कांफ्रेस का आयोजन बुधवार को किया गया है। इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता करेंगी। वहीं प्रखंड अंतर्गत मऊ मौलवी चक स्थित हजरत बाबा चिरागां शाह रहमतुल्ला के दरगाह परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए चरागां नौजवान कमिटी के व्यवस्थापक मो० हैदर अली व सदर मो० जाहिद हुसैन ने बताया कि हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द व एकता का प्रतीक इस मजारशरीफ पर सालाना उर्स…

*पेंशन निवारण संवाद का होगा आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज।

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर मंडल के सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन परिवादों को निष्पादित करने के उददेशय से कार्मिक विभाग द्वारा दिनांक- 07/04/2021 को 15:00 बजे से विडियो लिंक के माध्यम से पेंशन निवारण संवाद आयोजित किया जायेगा। वहीं वैसे सेवानिवृत रेलकर्मी या उनके आश्रित जिन्हें किसी प्रकार की पेंशन संबंधी समस्या हो तो वो दिनांक 23/03/2021 तक निर्धारित प्रोफार्मा पर अपने परिवाद से संबंधित पूर्ण विवरण भर कर मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक), पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर को डाक द्वारा अथवा दूरभाष संख्या 7766907596 पर वाट्सएप के माध्यम से भेज…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:-  जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नांकित निर्देश दिए गए:- ०१. जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगे और किसान के पास धान अधिप्राप्ति से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की मांग की गई। ०२. जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी…