Dk, desk समस्तीपुर:- जिले के आर० बी० कॉलेज दलसिंहसराय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रंजन औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, गोसपुर में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोहपूर्वक प्रधानाचार्य डॉ० दिलीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों के स्वागत हेतु स्वयंसेवक साक्षी, राखी, सुप्रिया आदि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।अतिथियों के माल्यार्पण के पश्चात डॉ. सुनील कुमार सिंह ने उनके प्रति स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस समारोह में कई एक नुक्कड़ नाटक -स्वस्थ युवा:स्वस्थ भारत ,शौचालय…
Category: समस्तीपुर
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आरसीडी, आरडबल्यूडी, एलएईओ एवं भवन निर्माण की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आरसीडी, आरडबल्यूडी, एलएईओ एवं भवन निर्माण की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- १. कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग भवन कार्य प्रमंडल समस्तीपुर से विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में पूछा गया। कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि बाबा केवल महाराज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पटोरी, समस्तीपुर के परिसर में 100 सैया की क्षमता वाले पुरुष छात्रावास भवन के चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। अप्रैल में हस्त गत कर दिया…
*टी० बी० हारेगा देश जीतेगा:- डॉ० राम कुंवर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, DESK समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को टी० बी० हारेगा देश जीतेगा के प्रचार- प्रसार को लेकर एक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० राम कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वहीं बीसीएम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी का मीटिंग में स्वागत किया और कार्यक्रम को देश व्यापी बनाने के लिए सभी को कहा। वहीं सीडीपीओ निर्मला दास ने बताया कि प्रखंड में टी० बी० मरीजों को सही इलाज मिल सके इसके लिए आंगनवाड़ी सेविका द्वारा उन्हें सही सूचना और डॉट्स केंद्र पर…
*कुवांरी कन्याओं व ग्रामीणों के साथ कलश विसर्जन किया गया।हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, desk समस्तीपुर:- जिले के सिंघीया में बड़े ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ 111 कुवांरी कन्याओं के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों द्वारा कलश विसर्जन किया गया। बतादे की जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड के ग्राम “भरीहार” स्थित महादेवस्थान पर 1महीने बाद 111 कन्याओं द्वारा कलश विसर्जन महादेव स्थान पोखर में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य संचालक समिति के सदस्य लालो पासवान, मोती यादव, महादेव पौदार,शंभू यादव, अजयपासवान, राधे साहू, मोहन यादव,राज नारायण, पासवान,रंजीत यादव,अटल साहू,राजू यादव,मिथिलेश पासवान,रमेश चौपाल, अमरेशसाहू,सरवनसाहू, सोनू पंडित इत्यादि सैंकडो गणमान्य लोग उपस्थित थे।
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। वहीं बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:- ०१. जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश अध्ययनरत स्कूली बच्चों एवं जीविका दीदियों के बीच वितरण किया गया। ०२. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग से 9,76,620 अध्ययनरत छात्र, छात्राओं में वितरण का लक्ष्य प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल सहित मदरसों में किया जाना है। उक्त वितरण की प्रखंडवार समीक्षा जिला पदाधिकारी द्वारा की गई। वहीं दिनांक 20/03/2021 तक शत…
*किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर ज्ञानवर्धन के लिए भेजा गया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
RSJ, DESK समस्तीपुर:- जिले के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के द्वारा कृषकों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर ज्ञानवर्धन के लिए राज्य के अंदर परिभ्रमण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आत्मा -सह-जिला कृषि पदाधिकारी समस्तीपुर विकास कुमार ने समस्तीपुर जिला के किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने एवं परिदर्शन के लिए औरंगाबाद भेजा गया।जिसका नेतृत्वकर्ता कृषि समन्वयक पंकज कुमार को बनाया गया। वहीं कृषि समन्वयक ने कहा कि स्ट्रॉबेरी कि खेती के लिए अनुकूल मौसम नवंबर से जनवरी तक होती है। स्ट्रॉबेरी को किसान अपने घर…
*कार से 18 बोतल विदेशी शराब बरामद, धंधेवाज हुआ फरार। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के बंगरा थाने की पुलिस ने बीते रात गस्ती के दौरान रजवा गांव से एक मारुति कार सहित 18 बोतल शराब जप्त की। वहीं कारोबारी फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि गस्ती के दौरान सन्दिग्ध अवस्था मे एक मारुति कार को देखा गया। शक होने पर तलासी ली गयी तो गाड़ी के अंदर सिंगनेचर कम्पनी का 18 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 13 लीटर 500 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं शराब सहित गाड़ी को जप्त कर ली गयी। शंका…
*आग लगने से दो घर सहित सभी सामान जलकर राख। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
सीओ ने अग्नि पीड़ितों को चेक दिया। RSJ, DESK समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत के नवादा गांव में आग लगने से दो घर सहित सभी सामान जल कर खाक हो गया। मिली सूचना के अनुसार विष्णु पासवान एवं सन्तु पासवान का घर ढ़िबरी गिरने से देर रात्रि आग लगने से घर का सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक राजेश कुमार सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने अग्निपीड़ितों को चावल, दाल, नमक, दियासलाई, चुरा, मीठा आदि सभी…
*पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
Dk, desk समस्तीपुर:- लाल बहादुर राय के 40 में शहादत दिवस के मौके पर विगत 10 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा मे सफल छात्र-छात्राओं के बीच एस एफ आई जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव आनंद कुमार एवं संचालन जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एस एफ आई नेता भोला प्रसाद दिवाकर ने बताया कि वर्तमान हुकुमत जाति और धर्म के आड़ में शिक्षा का बजारीकरण कर कलम के बदले तलवार थमाने कि कोशिश कर रहा…
*केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने यंत्रों को हरी झंडी देकर किया रवाना। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ० रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कृषि विज्ञान केंद्रों में यांत्रीकरण को बढावा देने के लिये समारोहपूर्वक ट्रैक्टरों और अन्य यंत्रों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ० श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों में ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि यंत्रों के उपयोग से किसान भी यांत्रीकरण की और आकर्षित होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से लैंड लेवल लेजरर, मल्टी प्लांटर्स, पोटैटो प्लांटर्स और पोटैटो डिगर भी कृषि…
