रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में रूम व होस्टल रेंट पर लेकर अध्ययन करने वाले छात्रों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए आइसा जिला कमेटी समस्तीपुर ने आज राज्यव्यापी विरोध व धरना के तहत लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए काशीपुर स्थित आइसा जिला सह सचिव प्रीति राय व ताजपुर से जावेद अहमद ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धरना दिया। इस अवसर पर आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि इस लॉकडाउन में छात्रों की आर्थिक हालात बहुत…
Category: समस्तीपुर
*गरीब, मजदूर व किसानो के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति हम संकल्पित:-विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:-जिले में विगत दो दिन पूर्व समस्तीपुर प्रखंड के हकीमाबाद पंचायत के वार्ड संख्या-०६ में विशेश्वर राय के घर में आग लगने से फुस के मकान व उनकी गाढ़ी कमाई की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। वहीँ पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। वहीँ समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन अग्नि पीड़ित परिवार के लिए खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को चावल, आटा, कपड़े, दैनिक उपयोग वाली सामग्री प्रदान किए। उन्होंने कहा कि उनकी पहल पर अंचलाधिकारी…
*ईद को लेकर बाजार को सशर्त खोलने की मांग राकेश कुमार ठाकुर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोविड-19 की वजह से देश में लॉकडाउन है। मुस्लिम भाइयों के पावन पर्व ईद 24 मई को है। वहीँ राजद नेता राकेश कुमार ठाकुर ने बिहार सरकार व जिला प्रशासन से रमजान महीने में प्रतिदिन कुछ घंटों के लिए बाजार खोलने की मांग की है। ताकि रमजान महीने में लोग आवश्यक समान की खरीददारी कर सके। उन्होंने कहा कि ईद में नए कपड़े पहनने का भी रिवाज है, लेकिन लॉकडाउन के कारण न तो सिलाई दुकान खुली है न ही रेडिमेड कपड़ो की दुकान। जिला…
*आनलाइन मातृ दिवस कार्यक्रम में साहित्यकार नौशाद वारसी को मदर्स प्राइड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के युवा साहित्यकार नौशाद वारसी को श्रीमती द्रोपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, गोरखपुर के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आनलाइन मातृ दिवस कार्यक्रम में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० धनञ्जय मणि त्रिपाठी, संयोजिका डॉ० मणि अभय मुथा तथा विशिष्ट अतिथि मोनिका महाजन मणि ने मदर्स प्राइड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। वहीँ मदर्स डे पर सामाजिक संस्था श्रीमती द्रोपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, गोरखपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा मातृ दिवस पर आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के सभी राज्यों से 250 प्रतिभागियों ने भाग…
*दूसरों की मदद करना -जीवन का उद्देश्य:- डॉक्टर नीरज कुमार व दिलीप मिश्रा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जीहाँ आइये आज दो ऐसे सख्सियत से मिलवातें हैं जिनका एक ही जीवन का उद्देश्य है, दूसरों की सेवा करना। उस सख्सियत का नाम डॉ० नीरज कुमार जो कि पेशे से एक फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉक्टर हैं और दूसरे दिलीप मिश्रा हैं जो हमेशा दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन दोनों लोग ने बताया कि हमलोग दूसरे के यहां झोला फैला कर मांगते हैं और हर साल उस पैसे से दुसरो की मदद करते हैं। उनके अनुसार मानव जीवन का उद्देध्य है कि अपने…
*जिले में रेलवे ट्रांसपोर्ट कोषांग का गठन किया गया है:- जिलाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड १९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ समाहरणालय परिसर स्थित वीसी कक्ष में कोविड-१९ (Covid-19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं…
*किसानों के हौसला आफजाई के लिए 16 मई को किसान सम्मान समारोह करेगी:- भाकपा माले। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी में भी जान जोखिम में डालकर असीम पीड़ा का सामना करते हुए अपने, पत्नी, बच्चे के साथ मिलकर अनाज, सब्जी, फल, मसाला सहित अन्य भोज्य सामग्री देशवासियों को उपलब्ध कराते रहने वाले खाद्यान्न योद्धा (किसान) को अपने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 16 मई को अखिल भारतीय किसान महासभा सम्मानित करेगी। यह कार्यक्रम लाकडाउन का पालन करते हुए कामकाज के हर गांव-चट्टी व घर में किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने देते…
*सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने स्कूल का फीस व छात्रों का मकान का किराया माफ करने की मांग बिहार सरकार से की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने पत्र के माध्यम से कहा कि कोरोना जैसे महामारी को देखते हुए, गरीब छात्र जो किराया का मकान एवं स्कूल फीस देने में सक्षम नहीं है। उन छात्रों को लॉज एवं किराए के मकान में रह रहे छात्रों का किराया माफ किया जाए एवं बच्चों का स्कूल फीस माफ किया जाए। इस विकट परिस्थिति में मुख्यमंत्री को इस पर विशेष विचार करने को कहा है। वहीँ लॉकडाउन…
*कोरोना संक्रमण काल में देश के सामाजिक संगठन सबसे बड़ी शक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं:- संजय कुमार बबलू। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोविड-१९ (COVID-19) त्रासदी विषयक संवाद का आयोजन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र काशीपुर के सभागार में (कासा) नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित की गई। वहीँ चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डाॅ० मिथलेश कुमार के अध्यक्षता में आयोजित इस संवाद को संबोधित करते हुए एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में देश के सामाजिक संगठन सबसे बड़ी शक्ति के रूप में कार्य कर रहे हैं। भारत सरकार एवं बिहार सरकार का कोरोना राहत कार्य में हर जगह एनजीओ…
*जवाहर लाल राय ने वित्त मंत्री की ओर से आर्थिक रियायतों के पैकेज की घोषणा को धोखा करार दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राजद के प्रांतीय सचिव जवाहर लाल राय ने वित्त मंत्री की ओर से आर्थिक रियायतों के पैकेज की घोषणा को देश के मजदूर, किसान, गरीब, बेरोजगार हो चुके प्रवासी मजदूर, अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि बर्बाद और परेशान किसान के लिए कुछ राहत की घोषणा नहीं हुई है। वहीँ बेरोजगार हुए तमाम श्रमिक जो अपने मूल घरों के लिए चल पड़े उनको भी कोई आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की गई। राजद के नेता ने कहा…
