*मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर डेयरी परिसर में एक सांस्कृति कार्यक्रम सह प्रतियोगता में दही खाओ इनाम पाओ प्रतियोगता का आयोजन।विजेता बने मंटून राय। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा के साथ ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर डेयरी परिसर में एक संस्कृति कार्यक्रम सह प्रतियोगता समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वही संघ के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव आए हुए आगंतुक का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष उमेश…

*बीएड कॉलेज में मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

विजय भारती बेगूसराय:- जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज के प्रांगण में बुधबार को लोजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के द्वारा मकर सक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान सिंह ने कहा कि मकर सक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किए जाने से आपसी भाई चारे को बढ़ावा मिलता है, एवं एक दूसरों में आपसी निकटता बढ़ती है। वहीँ विनय कुमार सिंह ने कहा कि मकर मिलन समारोह हम प्रति वर्ष करते आ रहे हैं,…

*5 विकेट से मैच जीतकर कप पर जमाया कब्जा। हर खबर पर पैनी नजर।*

चंदन कुमार निराला बेगूसराय:- जल-जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के पक्ष में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला जागरूकता को लेकर बुधवार को गांधी स्टेडियम के मैदान में महिला टीम के बीच शानदार फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह महिला क्रिकेट मैच का शानदार मुकाबला बेगूसराय महिला ग्रीन टीम ए और ब्लू टीम बी के बीच क्रिकेट मैच काफी रोमांचक खेला गया। इस मैच का उद्घाटन जिले के पुलिस कप्तान अवकाश कुमार ने किया। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के…

*डॉ.के साथ -साथ कवि व लेखक भी, अबतक तीन पुस्तक हो चुकी प्रकाशित। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- आज की वर्त्तमान स्थिति चिकित्सा जगत की काफी खतरनाक स्थिति में पहुँच गयी है। देखा जाय तो ऐसे कई लोग इस इस जगत में मिल जाएंगे जो डॉक्टर के पेशे को अब व्यवसाय के रूप में देखने लगे हैं । ऐसी मानसिकता हो गयी है कैसे रोगी से अधिक से अधिक धन उपार्जन किया जाय। कभी कभी तो ऐसी स्थिति आती है कि मौत के बाद भी दो से तीन दिन रखकर पैसे उगाई का खेल चलता रहता है । भागलपुर जिले की स्थिति भी किसी से…

*बैंगन बीएयू के शोध की नई किस्म सदाबहार है। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- ज्ञात हो कि जलजीवन हरियाली अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के भुलनी दौरे पर आए थे । वहाँ नीतीश कुमार ने कृषि विभाग के स्टॉल से बैंगन हाथ में उठाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बैंगन बीएयू के शोध की नई किस्म ‘सदाबहार’ है। इसकी खेती सालों भर हो सकेगी। न स्वाद बदलेगा और न ही रंग। उत्पादन भी दोगुना हो जाएगा। किसानों की आमदनी और सब्जी की उत्पादकता बढ़ाने में बैंगन की यह किस्म बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैंगन की…

*कोर्ट के फैसले से पीड़िता व परिजनों को मिला न्याय। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- सिल्कनगरी भागलपुर के लिए एक अच्छी खबर आयी है। जहाँ एक और 22 जनवरी को निर्भया के दरिंदे को फांसी की सजा दी जा रही है। उसी बीच भागलपुर में पॉक्सो कोर्ट ने बुधवार को सबौर थाना अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म पर दोष सिद्ध युवक मो० दानिश को दस साल की सजा सुनाई है। वहीँ पॉक्सो जज सह एडीजे-1 विनोद कुमार तिवारी की अदालत ने राजपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म करने पर 50 हजार बतौर अर्थदंड भी जमा करने को कहा। अर्थदंड की राशि पीड़िता को…

*चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पहुंचे। हर खबर पर पैनी नजर।*

विश्वजीत कुमार पटना:- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और मीडिया को सम्बोधित भी किया। इस कार्यक्रम के मौके पर नीतीश कुमार ने दही-चूड़ा खाकर पत्रकारों से तमाम तरह की बातें जरुर की लेकिन सीएए-एनआरसी और एनपीआर पर बात करते हुए उन्होनें कहा कि आज के दिन आराम से दही-चूड़ा खाइए उस पर क्या चर्चा कीजिएगा। वहीँ नीतीश कुमार ने कहा कि अभी 19 जनवरी तक रुक जाइए फिर सभी…

*दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए तेजस्वी यादव। हर खबर पर पैनी नजर।*

विश्वजीत कुमार पटना:- कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज लालू जी यहां नहीं है इसकी कमी खल रही है। वह होते तो बात ही कुछ और होती हालांकि उन्होनें दही-चूड़ा खाते हुए इस बात के भी संकेत दिए कि  महागठबंधन में कोई गांठ नहीं है। वहीँ महागठबंधन में नेता पद पर मचे घमासान के बीच तेजस्वी यादव के इस तरह के बयान के मायने बहुत कुछ हो सकते हैं। क्या तेजस्वी खुद को महागठबंधन के भीतर बिना…

*स्वामी विवेकानंद युवा विचार मंच के द्वारा मकर संक्रांति पर गरीबों के बीच किया दही चूड़ा भोज का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव में गरीब-गुरूबों व ज़रूरतमंदों के बीच मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा विचार मंच की अध्यक्ष अर्पिता भारद्वाज प्रीतम ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गरीब-गुरूबों व ज़रूरतमंद परिवारों के बीच दही चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रीतम ने कहा की गरीब परिवारों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। इस कार्यक्रम के मौके पर समाजसेवी अमरेश कुमार कुंवर, रुक्मिणी देवी, संतोष चौधरी, राखी कुमारी, प्रिंस कुमार, शान्वी सारा सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

*सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल परिसर स्थित भारतीय रेडक्रोस सोसायटी में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल परिसर स्थित भारतीय रेडक्रोस सोसायटी में किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर 19 रक्तविरो ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम का आयोजन 31 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह 2020 को ध्यान में रखते हुए किया गया। वहीँ सनातन रक्तदान समूह के द्वारा यह 6 महीने में लगातार 6 बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस समूह का लक्ष्य है हर महीने रक्तदान शिविर लगाकर वोलेंट्री ब्लड डोनेशन को बढ़ाना ताकि ब्लड बैंक में रक्त की…