*पुलिस ने एक नवविवाहित महिला का शव किया बरामद, हत्या या आत्महत्या, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव से पुलिस ने एक लाश बरामद किया है। जिसकी पहचान गुंजन देवी उम्र19 वर्ष पति सुधीर राम के रूप में किया गया है। वहीँ प्रथम दृष्टि में ही लाश को देखने से फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पिता बेगमपुर निवासी नरेश राम उम्र 45 वर्ष एवं माता का आरोप है कि उनके दामाद सुधीर राम और बेटी के सास-ससुर ने मिलकर मेरे बेटी को फांसी लगाकर मार दिया है। लेकिन फिलहाल…

*9 कुण्डिय शक्ति महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा। हर खबर पर पैनी नजर।*

हरिनंदन गोस्वामी भागलपुर:- पीरपैंती प्रखंड के ग्राम मोहनपुर जाली टोला में नौ कुंडिय शक्ति महायज्ञ के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में महिलाओं सहित पुरुष ने सम्मिल होकर हजारों की संख्या में उपस्थित थे । यज्ञ स्थल से विधिपूर्वक कलश लेकर पैदल चल कर उत्तर वाहिनी भवानीपुर गंगा घाट पहुंच कर जल भर पुनः छेत्र का भ्रमण करते हुए विधि पूर्वक यज्ञ स्थल पहुंच कर कलश सौंपा गया। इस यज्ञ श्री श्री 1008 श्री हरि नारायणचार्यजी महाराज के परम शिष्य बाल…

*स्वर्ण व्यवसाई अपहरण व हत्या का उद्भेदन पुलिस ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

ललन कुमार पटना:- राजधानी के दानापुर स्वर्ण व्यवसाई अपहरण और हत्या का खुलासा पटना पुलिस ने कर दिया मामला दानापुर थाना अंतर्गत का है जहां 10 जनवरी को स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण हत्या की नियत से कर लिया गया था. इस मामले में दिनांक 16 .1 2020 को इस मामले का उद्भेदन करते हुए एसएसपी पटना उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस हत्या के मुख्य अभियुक्त आशीष कुमार सहित तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इनके पास से एक देसी कट्टा एक ऑटोमेटिक पिस्टल 33 जिंदा कारतूस…

*कराटे खिलाड़ी को पुलिस महानिदेशक ने किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

विश्वजीत कुमार पटना:- 9वाँ इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2020 और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एक्सलेटअवार्ड 2020 के विजेताओं को बिहार कराटे एसोसीएशन के द्वारा आज सम्मानित किया गया। सरदार पटेल भवन में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल ने विजेताओं को समान्नित किया, वही पुलिस महानिदेशक ने यह बताया कि बच्चों में काफी प्रतिभा है और इन्होंने बिहार का नाम रौशन किया है।

*मानव श्रृंखला के तर्ज पर उपेन्द्र कुशवाहा भी मानव श्रृंखला बनवाएंगे। हर खबर पर पैनी नजर।*

विश्वजीत कुमार पटना:- सीएम नीतीश कुमार के मानव श्रृंखला के तर्ज पर रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा भी मानव श्रृंखला बनवाएंगे। पटना में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा की बदहाल स्थिति और बेरोजगारी के मुद्दे पर बिहार में रालोसपा मानव श्रृंखला बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान में महागठबंधन के अन्य दलों का भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सहित पूरे देश मे शिक्षा का स्तर काफी गिरा है और बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। इस मुद्दे पर 24 जनवरी को पूरे बिहार में विरोध जताने के लिए मानव…

*जल है तो हरियाली है, हरियाली है तो जीवन है:- विनय कृष्ण। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जल जीवन हरियाली पर्यावरण के तहत जल है तो हरियाली है, हरियाली है तो जीवन है। यही कहा गया है कि जल ही जीवन है जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। परंतु इन दिनों इस वैज्ञानिक युग में कल कारखाने यातायात के साधनों में भारी वृद्धि पेड़ों की कटाई वन क्षेत्र के प्रतिशत मैं निश्चित सीमा में कमी, विलासितापूर्ण जीवन, रेडियो एक्टिविटी, परमाणु अस्त्रों का परीक्षण और सबसे बड़ी बात की जनसंख्या विस्फोटक आदि के परिणाम स्वरूप हमारा पर्यावरण…

*अंतर्राष्ट्रीय महिला टी-20 चतुरकोनिया श्रृंखला में सहायक अंपायर होंगे समस्तीपुर के लाल सुभीत। हर खबर पर पैनी नजर*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार।  समस्तीपुर:- इंडिया, बांग्लादेश एवं थाईलैंड के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड एवं बिहार क्रिकेट संघ की मेजबानी में पटना के ऊर्जा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला टी-20 चतुरकोनिय क्रिकेट श्रृंखला में समस्तीपुर के बिहार स्टेट पैनल ग्रेड ए अंपायर सुभीत कुमार सिंह का चयन बतौर सहायक अंपायर के रूप में किया गया है। बीसीए के द्वारा जारी सूचना पर समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सोनू झा ने बताया है कि 16 से 22 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सुभीत का चयन 18 जनवरी…

रेलगाड़ी और बैल गाड़ी के टक्कर में पांच की हुई मौत, तीन घायल।

राजकुमार राय समस्तीपुर बिहार। समसतीपुर:- समस्तीपुर- खगड़िया रेल खंड पर हसनपुर रेलवे स्टेशन के एक रेलवे गुमटी पार करते समय समस्तीपुर- सहरसा पैसेंजर ट्रेन से 5 लोगों की कट जाने से हुई मौत। अधिकारी के द्वारा घटना की पुष्टि की गई है, लेकिन जगह और मरने वाले की सूची नहीं उपलब्ध करा पाया है। वहीँ मिली जानकारी के अनुसार गेटमैन गेट छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अफसोस की बात यह है कि पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के…

*मानव कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में कृषि यंत्र का किया वितरण । हर खबर पर पैनी नजर।*

डेस्क घोड़ासहन/पू० च०:- सशस्त्र सीमा बल 71वी वाहिनी के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बुधवार को अठमोहान कैम्प के द्वारा सीमावर्ती विश्वकर्मा चौक पर आयोजित किया गया, जिसमे निःशुल्क मानव चिक्तिकसा शिविर, निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवम किसानों को कृषि के लिए निःशुल्क कृषि यंत्र वितरित किया गया, वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी 47 वी वाहिनी के कमांडेंट देवानन्द ने ग्रमीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एसएसबी सीमा के सुरक्षा ही नही बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगो को स्किल ट्रेनिंग, निःशुल्क मेडिकल…

*जल-जीवन-हरियाली के स्टार प्रचारक मधुरेन्द्र को बांका डीएम व एसपी ने किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

मोतिहारी डेस्क मोतिहारी/पू० च०:- पूर्वी चंपापरण बिहार के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली कार्यक्रम जोरों पर हैं। वही पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बिजबनी गांव निवासी युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र भी मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली कार्यक्रम यात्रा के दौरान सभी जिलों में पहुँच कर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहें हैं। बांका जिले के बौसी प्रखंड में बनी कृषी प्रदर्शनी मैदान में आयोजित 14 जनवरी से शुरू हुए चार दिवसीय मंदिर महोत्सव में भी मधुरेन्द्र पहुँच बालू से मंदार पर्वत की विशाल आकृति बनाकर लोगों को…