*छठे दीक्षांत समारोह की हुई घोषणा,18 फरवरी को होगी आयोजित। हर खबर पर पैनी नजर।*

संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है,जिसका यहाँ के छात्र कब से इंतजार कर रहे थे । जी हां हम बात कर रहे हैं 2020 में होने वाले दीक्षांत समारोह की। 2020 में होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर ये यहां का छठा दीक्षांत समारोह होगा। बीएयू सबौर में छठा दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को आयोजित होगा। इस संदर्भ बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने अपनी अनुमति प्रदान की है। ज्ञात हो कि दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को…

*तरकारी महोत्सव के आयोजन में पहुँचे कृषि मंत्री प्रेम कुमार। हर खबर पर पैनी नजर।*

विश्वजीत कुमार पटना:- किसानों के सब्जी के उत्पाद को पहचान दिलाने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने तरकारी महोत्सव का आयोजन पटना के ज्ञान भवन में किया गया। जिसमें करीब एक हजार  से ज्यादा किसानों के सब्जी जैसे मूली, बैगन, कद्दू, गोभी सहित विभिन्न प्रजाति के सब्जी का स्टाल लगाया गया। जिसका निरक्षण खुद कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जैविक सब्जी को बढ़ावा देने के लिए गंगा के दियारा में 13 जिलों में जैविक कोरिडोर बनाया जा रहा है। जिसमे किसान को…

किसान शून्य जुताई तकनीक के माध्यम कर गेहूं की बुआई कर सकते हैं:- *डॉ० सुनीता* हर खबर पर पैनी नजर।

राजेश कुमार बेगूसराय/खोदावंदपुर:- कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय के द्वारा गेहूं का उन्नत प्रभेद एचडी 2967 बृहद पैमाने पर अग्रिम पंक्ति प्रत्येक क्षण के रूप में लगाया गया है। शीशा प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगभग 10 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में एचडी 2967 वैरायटी का शून्य विधि तकनीक के माध्यम से डेमोंसट्रेशन किसानों के खेत पर लगा हुआ है. शून्य जुताई से बुआई तकनीक के माध्यम से किसान भाई लागत मूल्य को कम कर सकते हैं. इसके साथ ही साथ धान की कटाई के तुरंत बाद इस तकनीक के द्वारा जीरो टिलेज मशीन…

*साखमोहन गांव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मिलन समारोह मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साखमोहन गांव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मिलन समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता महंत राम भजन दास ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बेगूसराय लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ० शंभू कुमार ने कहा की समाज में लोग आपस में मिलकर रहे, हम सभी ईश्वर की संतान है, किसी के साथ भेद भाव नहीं करना चाहिए, एक दूसरे के अधिकार की रक्षा और अपने कर्त्तव्य का पालन करे। झगड़े का दूरगामी परिणाम…

*विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक तहखाना से शराब बरामद, एक हुआ गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

तहखाना से शराब निकालता चौकीदार हरेराम। विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव स्थित एक घर के भीतर तहखाने बनाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया बरामद। वहीँ कारोबारी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि राजेश कुमार फरार बताया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने दिया। उन्होंने बताया कि घर के भीतर फर्श के नीचे तहखाने बनाकर शराब रखकर अवैध कारोबार की जा रही थी । कुल 239 कार्टन में रखे 6811 बोतल से विभिन्न…

जल जीवन हरियाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सक्सेस मिशन स्कूल विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन।

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के आह्वान पर जल जीवन हरियाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर के सक्सेस मिशन स्कूल विद्यालय परिवार के द्वारा छात्र छात्राओं के जागरूकता रैली को महावीर चौक पर संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने कहा कि जल जीवन हरियाली के अस्तित्व पर खतरे का बादल मंडरा रहा है। परिणामस्वरूप बाढ़ , सुखार एवं भूकम्प जैसे त्रासदियों के हम सिकार हो रहे हैं। हम सब को प्रकृति एवं पर्यावरण को संतुलित…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मानव श्रृंखला के दिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने टाउन हॉल में मानव श्रृंखला के दिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया। सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। वहीँ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं आरक्षी अधीक्षक विकास बर्मन ने कहा दिनांक 19 जनवरी 2020 को 11:30 बजे से 12:00 बजे तक राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का निर्माण होना है। इसके लिए समस्तीपुर जिला में 732 किलोमीटर का रूट मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीँ लगभग (15,00,000) पंद्रह लाख मानव बल के द्वारा समस्तीपुर जिला में मानव श्रृंखला बनाई जा रही है। इसके साथ…

*फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से लाखों रुपए की लूट। हर खबर पर पैनी नजर।*

गन पॉइंट पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, सभी अपराधी भागने में सफल, मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार। रमेश शंकर झा/ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले में अपराधियों ने एक बार और प्रशासन को धता देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। जी हां जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से अपराधियों ने हमला करके लाखों रुपए लूट लिया। यह घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब ऑफिस खुलने के बाद कैश का मिलाया…

*जिले में अपराधियों का तांडव जारी, फिर दहला जिला समस्तीपुर। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गाँव मे अपराधियों ने मारी गोली, हुआ जख्मी। जहाँ संजय सिंह को गोली लगने से जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बरबट्टा गांव के रहने वाले संजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि गांव के कुछ व्यक्ति उनके पिताजी को खेत पर बांधकर रखे हुए हैं सूचना पर जैसे ही संजय अपने खेत पर पहुंचा कि युवक बिना कुछ पूछे संजय सिंह पर गोली चला दिया,…

*ममता हुई शर्मसार, नवजात के शव को कुत्ते ने नोंच खाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा/अविनाश राय समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में गुरुवार को एक बार फिर ममता शर्मसार हुई। जब एक नवजात के शव को कुत्ता नोच-नोच कर खाता दिखा। कुत्ते को नवजात के शव को नोचते देख सड़क से जाती महिलाओं ने जन्म देने वाली अनजान मां को कोसती रही। चारो ओर ममता की शर्मसार होने की चर्चा होती रही। मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल अस्पताल से सटे व्यापार मंडल रोड से रामपुर जलालपुर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित पोखर में पड़े नवजात शिशु के शव को…