जल जीवन हरियाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सक्सेस मिशन स्कूल विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन।

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के आह्वान पर जल जीवन हरियाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर के सक्सेस मिशन स्कूल विद्यालय परिवार के द्वारा छात्र छात्राओं के जागरूकता रैली को महावीर चौक पर संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने कहा कि जल जीवन हरियाली के अस्तित्व पर खतरे का बादल मंडरा रहा है।

परिणामस्वरूप बाढ़ , सुखार एवं भूकम्प जैसे त्रासदियों के हम सिकार हो रहे हैं। हम सब को प्रकृति एवं पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाकर जल जीवन हरियाली को आक्षाधित रखने के लिए आगे आना चाहिए।इससे पूर्व उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के साथ हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

यह जागरूकता रैली शहर के गुदड़ी रोड, घाट नवादा, सरदार गंज चौक,मलगोदम रोड, गंज रोड, ब्लॉक रोड होते हुए सक्सेस मिशन स्कूल प्रांगण में समाप्त हुआ।वहीँ जागरूकता रैली में आकर्षक जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह से जुड़ी झाकियां आम लोगों के बीच चर्चा के विषय बना हुआ था।

Related posts

Leave a Comment