*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मानव श्रृंखला के दिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने टाउन हॉल में मानव श्रृंखला के दिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया। सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। वहीँ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं आरक्षी अधीक्षक विकास बर्मन ने कहा दिनांक 19 जनवरी 2020 को 11:30 बजे से 12:00 बजे तक राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का निर्माण होना है।

इसके लिए समस्तीपुर जिला में 732 किलोमीटर का रूट मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीँ लगभग (15,00,000) पंद्रह लाख मानव बल के द्वारा समस्तीपुर जिला में मानव श्रृंखला बनाई जा रही है। इसके साथ ही वार्डों में भी मानव श्रृंखला बनाई जा रही है। इस मानव श्रृंखला में कक्षा 6 से ऊपर के बच्चे शामिल होंगे। इसकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रति एक किलोमीटर पर दो सेक्टर पदाधिकारी तथा 100 मीटर पर एक सब सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं।

वहीँ विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से 134 जोनल दंडाधिकारी तथा 42 सुपर जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वहीँ पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पांच किलोमीटर पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, पीने के पानी की भी व्यवस्था की गई है, बच्चों के लिए च्यूइंगम देने हेतु जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। वहीँ यातायात नियंत्रित रखने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया।

इस मानव श्रृंखला में शामिल लोग जब तक अपने घर तक नहीं पहुंच जाते हैं तब तक यह दंडाधिकारी अपने स्थान पर प्रतिनियुक्त रहेंगे। भीड़भाड़ वाले रूट के लिए वरीय उप समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन को निर्देशित किया गया है कि वे 10:00 बजे तक बच्चों को मध्यान भोजन खिलाकर ही 11:30 बजे मानव श्रृंखला में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने हेतु कहा गया है।

जिसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी का मोबाइल नंबर प्रखंड विकास पदाधिकारी का मोबाइल नंबर, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का मोबाइल नंबर, एंबुलेंस के चालक एवं चिकित्सा पदाधिकारी का मोबाइल नंबर अवश्य होंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग शीघ्रता पूर्वक किया जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment