*जल-जीवन-हरियाली के स्टार प्रचारक मधुरेन्द्र को बांका डीएम व एसपी ने किया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

मोतिहारी डेस्क

मोतिहारी/पू० च०:- पूर्वी चंपापरण बिहार के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली कार्यक्रम जोरों पर हैं। वही पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बिजबनी गांव निवासी युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र भी मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली कार्यक्रम यात्रा के दौरान सभी जिलों में पहुँच कर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहें हैं। बांका जिले के बौसी प्रखंड में बनी कृषी प्रदर्शनी मैदान में आयोजित 14 जनवरी से शुरू हुए चार दिवसीय मंदिर महोत्सव में भी मधुरेन्द्र पहुँच बालू से मंदार पर्वत की विशाल आकृति बनाकर लोगों को जल जीवन हरियाली बचाने का संदेश दे रहें हैं।

सांस्कृतिक पंडाल में बनी मुख्य प्रवेश द्वार बायीं ओर मधुरेन्द्र द्वारा रेत से बनायी मनमोहक आकृति को देख जिलाधिकारी कुंदन कुमार व एसपी अरविंद कुमार गुप्ता भी एक नजर निहारते हुए वाह कहने से नहीं चूके। और मधुरेन्द्र को मुख्य मंच पर बुलाकर जोरदार स्वागत करते मंदार महोत्सव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी की। इधर चम्पारण में भी लोगों ने दुरभाष पर मधुरेन्द्र को शुभकामनाएं दे रहें हैं।

बधाई देने वालों में डीडीसी रवि प्रकाश, डीपीआरओ रंजन चौचारी, एनडीसी श्याम किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जदयू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, मुखिया मनीष कुमार, राजू जायसवाल, पूर्व जिप शंकर प्रसाद गुप्ता, समाजसेवी रामपुकार सिन्हा, प्रभुनारायण, डॉ राजदेव प्रसाद, गणेश सिंह, रमेश सिंह समेत सैकड़ो प्रबुद्ध लोगों का नाम शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment