
विश्वजीत कुमार
पटना:- कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज लालू जी यहां नहीं है इसकी कमी खल रही है।

वह होते तो बात ही कुछ और होती हालांकि उन्होनें दही-चूड़ा खाते हुए इस बात के भी संकेत दिए कि महागठबंधन में कोई गांठ नहीं है।

वहीँ महागठबंधन में नेता पद पर मचे घमासान के बीच तेजस्वी यादव के इस तरह के बयान के मायने बहुत कुछ हो सकते हैं। क्या तेजस्वी खुद को महागठबंधन के भीतर बिना लालू यादव के अकेला महसूस कर रहे हैं क्या ?

और तो और तेजस्वी मकर संक्रांति के बहाने महागठबंधन के नेताओं के एकजुट होने की कामना कर रहे हैं। यह इशारा कर रहा है कि तेजस्वी खुद को महागठबंधन के भीतर सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।
