*बीएड कॉलेज में मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

विजय भारती

बेगूसराय:- जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के कमला भुवनेश्वर बीएड कॉलेज के प्रांगण में बुधबार को लोजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के द्वारा मकर सक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज भान सिंह ने कहा कि मकर सक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किए जाने से आपसी भाई चारे को बढ़ावा मिलता है, एवं एक दूसरों में आपसी निकटता बढ़ती है।

वहीँ विनय कुमार सिंह ने कहा कि मकर मिलन समारोह हम प्रति वर्ष करते आ रहे हैं, उसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष भी किया गया। इस मकर सक्रांति मिलन के माध्यम से सभी लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल चौधरी, विभूतिपुर सेपूर्व लोजपा उम्मीदबार रह चुके रमेश सिंह, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पासवान, लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान,ब पंचायती प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चन्दन शर्मा, दलित सेना जिला अध्यक्ष दासों पासवान, पूर्व प्रदेश महा सचिव सुरेद्र विवेक,

भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुकी एवं सुमन चौधरी, नगर परिषद बीहट के अध्यक्ष राजेश कुमार टूना, सरोज कुमार, बिरजू मल्लिक, प्रधानमंन्त्री जन कल्याण के राम रतन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रितेश कुमार, उमेश राय महंथ, प्रेम शकर राय, रामजीवन राय, महामंत्री बबलू सिंह, लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान,नजदयू प्रखण्ड अध्यक्ष डॉक्टर सुंदेश्वर सहित सैकड़ों एनडीए के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण, आम जनता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment