DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत स्थित अन्दौर भुंइया स्थान में अष्टयाम यज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इस कलश यात्रा भुंंइया स्थान से होकर अंदौर ईमली घाट ठाकुरबारी के समीप वाया नदी से 251 कन्याओं ने कलश में जल भरकर अष्टजाम स्थल लायी। वहीं विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करवाए। कन्याएं रंग विरंगे परिधान में सजधज कर कलश लेकर नगर परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल तक आयी। इस मौके पर राजेन्द्र पासवान, रामविलास पासवान, गनेशी पासवान, अमरनाथ राय,…
Category: आस्था
*जो सर्वत्र भागवद दर्शन करते हुए अपने हृदय में भी निरंतर प्रभु का अनुभव करे वही सर्वोच्य भक्त होता हैं:- शेषनारायणाचार्य। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के कुरसाहा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर ज्ञानमंच से कथा की शुरूआत करते हुए श्रीधाम अयोध्या से पधारे कथावाचक शेषनारायणाचार्य ने कहा कि सभी जीवों में भगवान विराजमान हैं। यह परमात्मा से बिछड़ने के कारण ही दुःखी है। यदि यह परमात्मा की शरण में जाय तो उसका दु:ख दूर हो सकता है। वहीं आचार्य ने कहा कि जो सर्वत्र भागवद दर्शन करते हुए अपने हृदय में भी निरंतर प्रभु का अनुभव करे वही सर्वोच्य भक्त होता है।…
*ऊं भूर्भवस्व…की अनुगूँज से माहौल हुआ भक्तिमय। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
PKL, DESK समस्तीपुर:-जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित मऊ बाजार में आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रवचन कथा का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ हुआ। गायत्री मंत्र ‘ऊं भूर्भवस्व…’ की भक्तिमय सुरलहरियों के बीच यज्ञशाला परिसर से निकली भव्य कलश सह शोभा यात्रा में शामिल 751 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने पारंपरिक भक्तिमय धुन व बैंड बाजा के साथ मऊ बाजार होते हुए मड़वा ढाला, लगड़ा ढाला, शेरपुर चांदनी चौक से गंगा नदी की सहायक वाया नदी के अखाड़ा घाट तट से पवित्र गंगाजल कलश…
*भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आरंभ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर/पूसा:- भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ स्थानीय सर्वादय उच्च विद्यालय के निकट स्थित नव स्थापित गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री, महाकाल प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा प्राण प्रतिष्ठा सह नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आरंभ हो गया। इस अवसर पर शान्ति कुंज हरिद्वार से पधारे सच्चिदानंद शर्मा एवं संगीत मंडली, के नेतृत्व में गायत्री परिवार ट्रस्ट के बैनर तले 251 कन्याओं ने सरस सलिला नारायणी कही जाने वाली बूढी गंडक से जलारोहण कर वैनी स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर तक पैदल यात्रा की। इस अवसर पर पल्लवी कुंमारी, मीरा…
*मंदिर के प्रांगण से निकाली गई भगवान शिव की मनमोहक बारात। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
DK, Desk समस्तीपुर:-जिले के विद्यापतिधाम में महाशिवरात्रि पर विद्यापतिधाम में बुधवार को भगवान शिव की मनमोहक बारात निकाली गयी। बैंडबाजों के साथ विद्यापतिधाम स्थित शिव विवाह मंदिर के प्रांगण से निकली बारात में देवी,देवताओं के साथ भूत-पिशाच भी शामिल थे। बारात जिधर से गुजरी उधर देखने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बारात का जगह -जगह लोगों ने भव्य स्वागत भी किया। इससे पहले विद्यापति परिषद व विद्यापति मंदिर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई बारात को विद्यापतिधाम मंदिर से एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार,डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय,सीओ अजय कुमार,बीडीओ…
*त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ताजपुर रोड स्थित सेवाकेंद्र शिव शक्ति भवन के द्वारा 85वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन द्वारा बिहार ब्रह्माकुमारीज़ निदेशिका राजयोगिनी रानी दीदी, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, फैमिली जज, सहरसा, दशरथ मिश्र, एडीजे, डी० के० श्रीवास्तव एम०डी० सुधा डेयरी व उद्योगपति रामगोपाल सुरेका ने संयुक्त रूप से किया। इस समारोह को संबोधित करते हुए राजयोगिनी रानी दीदी ने कहा कि शिवजयंती सर्व पर्वों में महानतम पर्व है क्योंकि यह पर्व स्वयं परमात्मा शिव…
*महाशिवरात्रि को लेकर सजा महादेव मंदिर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी। Pkl, desk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर स्थित भक्त व भगवान की नगरी विघापतिधाम उगना महादेव मंदिर व श्री अन्नपूर्णा कर्पूरी महादेव मंदिर,मऊ बाजार सहित अन्य शिवालयों में महाशिवरात्री के अवसर पर भक्तों की आस्था परवान चढ़ेगा। महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। महोत्सव को लेकर मंगलवार को विघापति परिषद अध्यक्ष गणेश गिरी कवि के नेतृत्व में तैयारियों की समीक्षा की गयी। परिषद अध्यक्ष गणेश गिरी कवि ने बताया कि बुधवार को विवाहोत्सव को लेकर पंचरंगी बारात की झांकी निकाली जायेगी। इसके…
*85वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज….
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 10 मार्च (बुधवार), अपराह्न 2:00 बजे से आयोजित 85वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली गई। जो ताजपुर रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र शिव शक्ति भवन से निकलकर शहर का भ्रमण करती हुई वापस सेवा-स्थान पर आकर पूरी हुई। इस शोभायात्रा का शुभारम्भ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशरथ मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस शोभायात्रा द्वारा भगवान शिव के अवतरण का संदेश दिया गया एवं कल के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण…
*नरक निवारण चतुर्दशी पर मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित शहर के थानेश्वर मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। बतादें की आज माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक निवारण चतुर्दशी कहते हैं और इस तिथि का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व है। इस साल यह चतुर्दशी 10 फरवरी दिन बुधवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विशेष विधान है। नरक निवारण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि से पहले शिव की पूजा करने की विशेष तिथि माना जाता है। इस दिन शिव का ध्यान…
*राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली गई शोभायात्रा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के स्थानीय बड़ी ठाकुरवाड़ी से आज रविवार को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत जनजागरण के लिए राम भक्तों की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में दलसिंहसराय बाजार के स्त्री, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया। इस शोभायात्रा में सभी के हाथों में धर्म ध्वजा थी। सभी जय श्रीराम, देशभक्ति के जयकारे एवं मन्दिर निर्माण अभियान गीत गाते चल रहे थे। उक्त शोभायात्रा कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,…