संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- आज की वर्त्तमान स्थिति चिकित्सा जगत की काफी खतरनाक स्थिति में पहुँच गयी है। देखा जाय तो ऐसे कई लोग इस इस जगत में मिल जाएंगे जो डॉक्टर के पेशे को अब व्यवसाय के रूप में देखने लगे हैं । ऐसी मानसिकता हो गयी है कैसे रोगी से अधिक से अधिक धन उपार्जन किया जाय। कभी कभी तो ऐसी स्थिति आती है कि मौत के बाद भी दो से तीन दिन रखकर पैसे उगाई का खेल चलता रहता है । भागलपुर जिले की स्थिति भी किसी से…
Author: Editor en jefe
*बैंगन बीएयू के शोध की नई किस्म सदाबहार है। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- ज्ञात हो कि जलजीवन हरियाली अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के भुलनी दौरे पर आए थे । वहाँ नीतीश कुमार ने कृषि विभाग के स्टॉल से बैंगन हाथ में उठाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बैंगन बीएयू के शोध की नई किस्म ‘सदाबहार’ है। इसकी खेती सालों भर हो सकेगी। न स्वाद बदलेगा और न ही रंग। उत्पादन भी दोगुना हो जाएगा। किसानों की आमदनी और सब्जी की उत्पादकता बढ़ाने में बैंगन की यह किस्म बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैंगन की…
*कोर्ट के फैसले से पीड़िता व परिजनों को मिला न्याय। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- सिल्कनगरी भागलपुर के लिए एक अच्छी खबर आयी है। जहाँ एक और 22 जनवरी को निर्भया के दरिंदे को फांसी की सजा दी जा रही है। उसी बीच भागलपुर में पॉक्सो कोर्ट ने बुधवार को सबौर थाना अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म पर दोष सिद्ध युवक मो० दानिश को दस साल की सजा सुनाई है। वहीँ पॉक्सो जज सह एडीजे-1 विनोद कुमार तिवारी की अदालत ने राजपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म करने पर 50 हजार बतौर अर्थदंड भी जमा करने को कहा। अर्थदंड की राशि पीड़िता को…
*चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पहुंचे। हर खबर पर पैनी नजर।*
विश्वजीत कुमार पटना:- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और मीडिया को सम्बोधित भी किया। इस कार्यक्रम के मौके पर नीतीश कुमार ने दही-चूड़ा खाकर पत्रकारों से तमाम तरह की बातें जरुर की लेकिन सीएए-एनआरसी और एनपीआर पर बात करते हुए उन्होनें कहा कि आज के दिन आराम से दही-चूड़ा खाइए उस पर क्या चर्चा कीजिएगा। वहीँ नीतीश कुमार ने कहा कि अभी 19 जनवरी तक रुक जाइए फिर सभी…
*दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए तेजस्वी यादव। हर खबर पर पैनी नजर।*
विश्वजीत कुमार पटना:- कांग्रेस के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज लालू जी यहां नहीं है इसकी कमी खल रही है। वह होते तो बात ही कुछ और होती हालांकि उन्होनें दही-चूड़ा खाते हुए इस बात के भी संकेत दिए कि महागठबंधन में कोई गांठ नहीं है। वहीँ महागठबंधन में नेता पद पर मचे घमासान के बीच तेजस्वी यादव के इस तरह के बयान के मायने बहुत कुछ हो सकते हैं। क्या तेजस्वी खुद को महागठबंधन के भीतर बिना…
*जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने मानव श्रृंखला के लिए बैठक किया, हर दो किलोमीटर पर बनेगा नियंत्रण कक्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*
एसडीओ को नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी सरकारी और निजी बसों में पोस्टर चिपकाने का निर्देश। संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे चहिते अभियान को सफल बनाने के लिए भागलपुर जिले के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने एक महत्वपूर्ण बैठक की । इस बैठक में यह तय किया गया है कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए प्रत्येक दो किमी. पर नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। जिसमें टेबल, कुर्सी और माइक की व्यवस्था रहेगी। सभी अनुमंडल एसडीओ को नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था…
*स्वामी विवेकानंद युवा विचार मंच के द्वारा मकर संक्रांति पर गरीबों के बीच किया दही चूड़ा भोज का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव में गरीब-गुरूबों व ज़रूरतमंदों के बीच मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा विचार मंच की अध्यक्ष अर्पिता भारद्वाज प्रीतम ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गरीब-गुरूबों व ज़रूरतमंद परिवारों के बीच दही चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रीतम ने कहा की गरीब परिवारों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। इस कार्यक्रम के मौके पर समाजसेवी अमरेश कुमार कुंवर, रुक्मिणी देवी, संतोष चौधरी, राखी कुमारी, प्रिंस कुमार, शान्वी सारा सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
*विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में जनप्रतिनिधि एकादश और पदाधिकारी एकादश के बीच एक फैन्सी मैच खेल का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण। समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के रेलवे मैदान सिंघियाघाट में मंगलवार को जनप्रतिनिधि एकादश और पदाधिकारी एकादश के बीच एक फैन्सी मैच खेल का आयोजन किया गया। वहीँ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जनप्रतिनिधि एकादश की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं। रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर की गेंद पर ओपनर विधायक रामबालक सिंह बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए। निर्धारित 12 ओवर के खेल में विधायक के नेतृत्व वाली जनप्रतिनिधि एकादश की टीम 100 रनों का स्कोर खड़ा कर सका। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोसड़ा…
*सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल परिसर स्थित भारतीय रेडक्रोस सोसायटी में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के सनातन रक्तदान समूह के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल परिसर स्थित भारतीय रेडक्रोस सोसायटी में किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर 19 रक्तविरो ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम का आयोजन 31 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह 2020 को ध्यान में रखते हुए किया गया। वहीँ सनातन रक्तदान समूह के द्वारा यह 6 महीने में लगातार 6 बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस समूह का लक्ष्य है हर महीने रक्तदान शिविर लगाकर वोलेंट्री ब्लड डोनेशन को बढ़ाना ताकि ब्लड बैंक में रक्त की…
*बेखौफ अपराधियों ने मचाया तांडव। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर। समस्तीपुर:- जिले में अपराधी है बेखौफ। इसी क्रम में जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के माली नगर पंचायत के वार्ड 13 में बूढ़ी गंडक तटबंध के निकट बसे विनय कुमार साह 55 के घर पर दर्जनों हथियारबंद अपराधियों ने रात्रि के करीब 12:30 बजे हमला बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी विनय कुमार साह किराना का दुकान चलाते हैं। सपरिवार सोए हुए थे तभी दर्जनों की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उनके यहां हमला बोल दिया। सभी अपराधी मुंह ढके हुए थे। जिसमें से…
