रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार के शेखपुरा जिला निवासी सोनू मिश्रा पत्रकारिता करने वाले कम उम्र के कर्मठ पत्रकार। पत्रकार सोनू मिश्रा इंडिया युवा चौपाल न्यूज नेटवर्क के संपादक, मासिक पत्रिका के कार्यकारी संपादक एवं न्यूज क्राइम 24 के क्राइम ब्यूरो हैं। बता दें की 20 जनवरी को पत्रकार सोनू मिश्रा की बहन की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। वहीँ महेंद्र प्रसाद की सुपुत्री मानसी कुमारी और उदयकांत प्रसाद के पुत्र कुमार उत्सव मैनेजर के पद पर बंगलोर में नियुक्त हैं। मुख्य रूप से नालंदा जिला के नूरसराय निवासी हैं।…
Category: राज्य
*राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड परियोजना व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए अनामिका चयनित। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विघालय मऊ की छात्रा कुमारी अनामिका ने अपने बेहतर प्रदर्शन व परियोजना के बल पर पटना में होने वाले राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हो इलाके को गौरवान्वित किया है। सम्रग शिक्षा अभियान बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में दरभंगा में 21 जनवरी को आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक अंतर्गत जिला स्तरीय परियोजना व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के दौरान अनामिका ने अपनी परियोजना ”स्मार्ट वाकिंग स्टिक फाॅर ब्लाइंड” की प्रदर्शनी में अव्वल स्थान प्राप्त कर चयनकर्ताओं को भी अपनी प्रतिभा…
*स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने इस तरह के शिविरों के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। शिविर में नेत्र चिकित्सक डा.हेमंत कुमार ने दर्जनों लोगों का नेत्र परिक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। मौके पर समाजसेवी सतीश चंद्र तिवारी,मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।
*कुछ भी ठीक नहीं चल रहा कल्याणपुर प्रखंड में, जनता है परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। *जनता है परेशान अधिकारी है चुप*। इसी क्रम में देखा गया है कि जनप्रतिनिधि से लेकर जनता तक प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। अगर आप पढ़े लिखे हैं तो धौंस दिखा कर या अपने पॉकेट का दम दिखा कर काम ले सकते हैं। बगैर घूस कोई काम नहीं हो रहा है। इसी क्रम में कुछ घटनाओं का विवरण करते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के कलौजर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 06 की…
*सड़कों का है बुरा हाल, थाना नहीं पहुँच पा रही हैं घटनास्थल समय पर। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सड़कें खुद बयां करती है अपना हाल। यहां की सड़कों की बात क्या करना ऐसा नहीं है कि इस विकास सरकार में यहां की सड़कें नहीं बनी है। लेकिन कमीशन की या रंगदारी की भेंट चढ़ रही है। ऐसा यहां की सड़कें बता रही हैं, बनने के बाद 6 माह भी परिवहन व्यवस्था नहीं चल पा रही है। यहां की सड़कों की वजह से वाहन मालिकों को बहुत कुछ नुकसान सहना पड़ा है। आखिर वाहन खरीदते समय यह सड़क का…
*नल जल योजना की अनियमितता को लेकर वार्ड सदस्य बैठी आमरण अनशन पर। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर पर वीडियो प्रकोष्ठ के सामने कलौजर पंचायत के वार्ड 6 की सदस्य सुशीला देवी ने अपने वार्ड में नल जल योजना में प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायत सचिव तक नियमों को ताक पर रखकर योजना चलने में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए आमरण अनशन पर बैठ गई। प्रधान लिपिक शेख अलाउद्दीन की सूचना पर अनशन कारी महिला का स्वास्थ परीक्षण करने पी०एच०सी०, कल्याणपुर के चिकित्सक रविंदर सिंह द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक ने बताया कि अनशनकारी महिला…
*अपराधियो ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को मारी गोली, हुआ जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में इन दिनों अपराधियो का मनोबल चरम पर है। ताज़ा मामला बिथान का है जहाँ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहीँ ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़कर पीटा, जिससे अपराधी जख्मी हो गया। दोनों अपराधियों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। यह घटना बिथान थाना क्षेत्र के फुइया गांव की है। बता दें कि बिथान थाना क्षेत्र के सलहा चंदन में अहले सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक…
*पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, दो मिस्त्री सहित मकान मालिक गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गाँव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों के सहयोग से थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर एक मिनी गन फेक्टरी का किया उद्भेदन। वहीँ थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि हमे गुप्त सूचना मिली कि उक्त जगह पर मिनी गन फेक्ट्री चल रहा है त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मे लेकर संयुक्त रूप छापामारी की गई। छापामारी के क्रम एक गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। जिसमे एक निर्मित देशी पिस्टल के साथ…
*रालोसपा सुप्रीमो के आह्वान पर जागरूकता रैली निकाला। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- शिक्षा में सुधार और राज्य में व्याप्त बेरोजगारी की ज्वलंत समस्या को लेकर रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर आज दलसिंह सराय शहर के रालोसपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने आई बी रोड स्थित निरीक्षण भवन कार्यालय प्रांगण से मानव कतार को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाला। इसका का नेतृत्व रालोसपा नेत्री सह कार्यक्रम प्रभारी स्वीटी प्रिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राम दयालु महतो, प्रखंड अध्यक्ष अमरकांत कुशवाहा संयुक्त रूप से कर रहे उपस्थित थे। वहीँ जागरूकता रैली में रालोसपा नेता रामकरण चौधरी, सुनीता शर्मा, अविनाश चंद्रा,…
*विचार मंच ने किया कंबल वितरण। हर खबर पर पैनी नजर।*
०१. मानव कतार को लेकर निकाली जागरूकता रैली विनय भूषण समस्तीपुर/विभूतिपुर:- आगामी 24 जनवरी को प्रस्तावित मानव कतार को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रैली निकाली । जो प्रखंड मुख्यालय से निकलकर खोकसाहा बाजार तक पहुंची और सभा के रूप में तब्दील हो गई । अध्यक्षता मनोज कुमार ने की । संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आगामी 24 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाने और प्रत्येक पंचायत के एक विद्यालय के समक्ष मानव कतार लगाने की अपील की । जिसका स्लोगन हमें चाहिए शिक्षा और…
