*राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड परियोजना व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के लिए अनामिका चयनित। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विघालय मऊ की छात्रा कुमारी अनामिका ने अपने बेहतर प्रदर्शन व परियोजना के बल पर पटना में होने वाले राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित हो इलाके को गौरवान्वित किया है।

 सम्रग शिक्षा अभियान बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में दरभंगा में 21 जनवरी को आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक अंतर्गत जिला स्तरीय परियोजना व प्रदर्शनी प्रतियोगिता के दौरान अनामिका ने अपनी परियोजना ”स्मार्ट वाकिंग स्टिक फाॅर ब्लाइंड” की प्रदर्शनी में अव्वल स्थान प्राप्त कर चयनकर्ताओं को भी अपनी प्रतिभा का एहसास कराया। मऊ निवासी आलोक कुमार मिश्रा की पुत्री अनामिका कन्या मध्य विघालय मऊ में आठवीं कक्षा की छात्रा है।

अनामिका के चयन पर विद्यालय के शिक्षकों में खुशी व्याप्त है। विद्यालय प्रधान प्रीति कुमारी ने बताया कि  शिक्षक कुषाण आनंद के कुशल मार्गदर्शन में उक्त छात्रा ने अपनी प्रोजेक्ट को तैयार किया था।जिसका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में शिक्षक कुषाण आनंद,रीता कुमारी,अंजना सिंह,ब्रह्मदेव पासवान,पिंकी कुमारी,रूबी कुमारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। 

Related posts

Leave a Comment