*कुछ भी ठीक नहीं चल रहा कल्याणपुर प्रखंड में, जनता है परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार,

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। *जनता है परेशान अधिकारी है चुप*। इसी क्रम में देखा गया है कि जनप्रतिनिधि से लेकर जनता तक प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटते रहते हैं। अगर आप पढ़े लिखे हैं तो धौंस दिखा कर या अपने पॉकेट का दम दिखा कर काम ले सकते हैं। बगैर घूस कोई काम नहीं हो रहा है। इसी क्रम में कुछ घटनाओं का विवरण करते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के कलौजर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 06 की वार्ड सदस्या सुशीला देवी आमरण अनशन करती है, तो रमौली वार्ड 14 की वार्ड सदस्य राजो देवी प्रखंड से लेकर थाना तक दौड़ रही हैं।

लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है वही दिव्यांगों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। ठीक 19-01-2020 को मानव श्रृंखला के दर्मियान प्रखंड परिसर में कुछ दिव्यांग इकट्ठा हो गए, पूछने पर उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ₹500 मांगे जा रहे हैं। आज इसी क्रम में प्रखंड से जानकारी मिली है कि नए राशन कार्ड के लिए लोग चार-पांच दिन कहीं-कहीं तो महीनों से लाइन में लगते हैं लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। सुबह लाइन में लगते हैं और शाम में वापस लौट जाते हैं। वहीं प्रखंड सूचना पदाधिकारी से पूछने पर ऐसा क्यों है तो उनका जवाब मिला कि आला अधिकारी इसका जवाब देंगे हमें जो निर्देश है उस हिसाब से काम कर रहे हैं। प्रखंड में दलालों की चांदी है अवैध वसूलते हैं और मजा लेते हैं। आम जनता लाइन में लगती है और लौट जाती है।

इस व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है? प्रखंड में शौचालय देखने लायक है *स्वच्छ भारत अभियान* की उड़ाई जा रही है धज्जियां शौचालय के ठीक सामने *स्वच्छ भारत अभियान* का नारा दीवारों पर लिखा हुआ है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने जाइए तो हमेशा मीटिंग में हैं, ऐसा जवाब आता है अगर प्रखंड की हालत ऐसी है तो मीटिंग किस बात की होती है? ऐसा कल्याणपुर की जनता जवाब मांग रही है, अन्यथा यह एक दिन आंदोलन का रूप ले लेगी और फिर रोड- जाम, तोड़-फोड़ इसका जवाबदेह कौन होगा और शिकार कौन होगा? सरकार को इन विषयों पर विचार करना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment