*रालोसपा सुप्रीमो के आह्वान पर जागरूकता रैली निकाला। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा

समस्तीपुर:- शिक्षा में सुधार और राज्य में व्याप्त बेरोजगारी की ज्वलंत समस्या को लेकर रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर आज दलसिंह सराय शहर के रालोसपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने आई बी रोड स्थित निरीक्षण भवन कार्यालय प्रांगण से मानव कतार को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाला।

इसका का नेतृत्व रालोसपा नेत्री सह कार्यक्रम प्रभारी स्वीटी प्रिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राम दयालु महतो, प्रखंड अध्यक्ष अमरकांत कुशवाहा संयुक्त रूप से कर रहे उपस्थित थे। वहीँ जागरूकता रैली में रालोसपा नेता रामकरण चौधरी, सुनीता शर्मा, अविनाश चंद्रा,

आशीष सर्णकार, रंजीत कुमार, के के निराला, सरस्वती देवी,रतिलाल महतो, रामविलास पासवान, रामसागर महतो,अवधेश कुमार, प्रेमचन्द सिंह,मो अर्सी, विष्णुदेव महतो सहित राजद महिला नेत्री हेमलता कुमारी सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे। यह जागरूकता रैली शहर के घाट नवादा, गुदरीरोड, महावीर चौक, माल गोदाम रोड,

बथाना रोड होते हुए एन एच 28 स्थित रालोसपा के दिवंगत नेता बैजनाथ सिंह के व्यव सायिक प्रतिष्ठान पर समाप्त हुआ। जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने आगामी 24 जनवरी को होनेवाली मानव कतार में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

Related posts

Leave a Comment