ठाकुर वरुण कुमार समस्तीपुर:- जिले के बाजार समिति के पास FCI की ट्रक ने एक व्यक्ति को फिर कुचला, जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आए दिन FCI के ट्रक से घटना होते रहती है। ट्रक के चालक रोड पर इस तरह ट्रक को चलाते है जैसे कि वो हवाई जहाज को उड़ा रहे हैं। मृतक का नाम संटू ठाकुर (60) पिता स्व. मंगल ठाकुर मन्निपुर के निवासी बताए गए हैं जो अपने घर से छेनी बनवाने के लिए निकले थे को ट्रक नंबर BR 1G 5123 जो…
Category: राज्य
*समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा भूकंप सुरक्षा सप्ताह 2020 का उद्घाटन समारोह सह कार्यशाला आयोजित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा भूकंप सुरक्षा सप्ताह 2020 का उद्घाटन समारोह सह कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमे जिला पार्षद अध्यक्ष, अपर समाहर्ता, डीडीसी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आपदा, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीँ सभा में जिला के विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि, एनवाईकेएस, एनएसएस, रेड क्रॉस सोसाइटी, प्रेस, फायर विभाग से संबंधित इत्यादि लोग उपस्थित थे। इस सभा में भूकंप रोधी मकान बनाने के बारे में कार्यपालक अभियंता ने तकनीकी सुझाव…
*दिनदहाड़े अपराधियों ने एलआईसी ऑफिस से 12 लाख रु० लुटे। हर खबर पर पैनी नजर।*
गार्ड को जख्मी कर हथियार भी लेकर हुआ फरार। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी चुनौती है। अपराधियो ने एलआईसी ऑफिस से 12 लाख रु० लूटकर फरार हो गया। इतना ही नहीं अपराधी ऑफिस के गार्ड के साथ मारपीट कर उसका राइफल भी लेकर फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुँच कर मामले की जांच में जुटी है। यह मामला वारदात जिले के पटोरी…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला अधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। वहीँ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने भूतपूर्व सैनिकों के सामूहिक एवं व्यक्तिगत मांगो एवं शिकायतो को सुना। जिसमे विभिन्न बिंदुओं पर सभा में विचार विमर्श किया गया। वहीँ भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित भूमि विवाद, जिला में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु, पूर्व सैनिकों के साथ हर महीने बैठक रखने का अनुरोध किया गया। वहीं जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने तत्काल प्रभाव से संबंधित पदाधिकारियों…
*विभूतिपुर प्रखंड सम्मेलन में कई बिन्दुओं पर मंथन। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के शिसबन्नी टोला में प्रखंड स्तरीय कुर्मी समाज का मिलन समारोह शनिवार को संपन्न हुआ । अध्यक्षता प्रभु नारायण राय ने की । जबकि संचालन रामबाबू राय ने किया । सम्मेलन में कुर्मी समाज की एकता, शिक्षा, सुरक्षा आदि पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई । साथ ही सामाजिक काम, जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा, नशाबंदी और बाल विवाह को लेकर आहूत मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील की गई । मौके पर दिनेश राय, राजेंद्र राय, सुनील राय,…
*दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौना भुसवरी के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ बीडीओ धीरज कुमार, सीओ उदय कांत मिश्र, थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती और पर्यावरण सेवी त्रिपुरारि झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस दौरान त्रिपुरारी झा ने उपस्थित पदाधिकारियों को जल जीवन हरियाली के तहत पौधे भेंट की । कार्यक्रम को संबोधित…
*जन साधारण एक्सप्रेस का ठहराव और व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर/विभूतिपुर:- दैनिक यात्री संघ पूर्व मध्य रेल मंडल समस्तीपुर के अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार और श्याम सुंदर पोद्दार ने क्षेत्रीय रेल महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर को एक आवेदन दिया है । जिसमें जन साधारण एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे स्टेशन सिंघियाघाट में करने और यहां की व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है । पत्र में कहा है कि प्रातः 8 बजे से 13 बजे के बीच की अवधि में समस्तीपुर – खगड़िया – सहरसा रेलखंड पर एक भी सवारी गाड़ी नहीं है । यात्रियों को…
*साइकिल और मोटरसाइकिल में टक्कर, तीन जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*
विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बीडीएनआर पथ पर शनिवार को वीरसहिया पानी टंकी के समीप एक साईकिल और बाइक में टक्कर हो गई । जिससे तीन लोग जख्मी हो गए । स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जख्मी कापन निवासी राजेन्द्र प्रसाद सिंह की पुत्री ज्योति कुमारी, रोसड़ा थाना क्षेत्र के सहियार निवासी प्रमोद मिश्रा के पुत्र अमन कुमार और ओंकार प्रसाद के पुत्र प्रियांशु…
*विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में पौधा रोपन कर दिवंगत बेटी को दी श्रद्धांजलि। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी डीलर बिरेन्द्र कुमार महतो व कांति सिन्हा ने अपनी दिवंगत पुत्री कंचन सिन्हा के श्राद्ध कार्यक्रम के अवसर पर पौध रोपन कर जल जीवन हरियाली का संदेश दिया।बताते चलें श्री महतो की चौबीस वर्षीय पुत्री का असमयिक मौत पिछले दिनों दिल्ली के एम्स में हो गया था। मौके पर उपस्थित शेल्फी विद ट्री अभियान से जुड़े कवि अनिल अग्निहोत्री ने कहा कि भले ही कंचन अब हमारे बीच नहीं रही मगर उनकी याद में लगाये गये ये पौधे…
*मानव श्रृंखला जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेंद्र समस्तीपुर:- फिट इंडिया मूवमेंट सह मानव श्रृंखला जागरूकता अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद के तत्वावधान में एक जागरूकता साइकिल व मोटरसाइकिल रैली का आयोजन बिथान प्रखंड कार्यालय से किया गया। जागरूकता रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य शत्रुधन प्रसाद महतों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो बिथान बाजार से होते हुए सकरोहिया, पूसहो,बराही, बेलाही तक गई। फिट इंडिया हिट इंडिया, हम फिट तो इंडिया फिट के साथ विभिन्न नारों के लिखे तख्तियां को साइकिल पर लगाये हुए…
