जकी अहमद समस्तीपुर:- जिले के सरायरंजन प्रखण्ड क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग वार्ड संख्या 9 निवासी शिव चन्द्र पासवान के घर मे दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते उनके चार बेटों का भी घर जलकर राख हो गया। वहीं ग्रामीणों के अथक प्रयास से जानवरों को बचा लिया गया, इतना ही नही घर की महिलाओं और बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें गल्ला, कपड़ा, बिस्तर, ओढ़ना, बिछौना, बॉक्स, ट्रंक, पलंग, खाने…
Category: राज्य
*पानी मे डूबने से नन्हे बालक की हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*
D KDESK समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कापन गांव निवासी सिंहेश्वर राम के नाती जो परमानपुर का रहने वाला था, उसकी मौत छठ पर्व के बनाए गए पूजा स्थल के निकट पानी में डूबने से हो गई। वहीं मृतक अपने मां के साथ ननिहाल में रह रहा था।घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक अमरजीत कुमार राम पिता सुबोध राम खेलते खेलते उक्त स्थान पर चला गया और पानी में फिसल जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
*विभिन्न जगहों में सड़क दुर्घटना में चार लोग हुए घायल। हर खबर पर पैनी नजर।*
D KDESK समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। बताते चलें कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही चौर स्थित एक और नियंत्रित बुलेट सवार व्यक्ति ने एक साइकिल सवार को ठोकर मारते हुए खुद भी जख्मी हो गया, साइकिल सवार खदियाही निवासी दिनेश कुमार महतो और बुलेट सवार का कोई पता नहीं चल पाया कि वह कहां का रहने वाला था।लोगों के द्वारा उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया है। वहीं साइकिल सवार को विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज…
*सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ का हुआ समापन। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही देश भर में आस्था और उल्लास के साथ महापर्व छठ का समापन हुआ। वहीं व्रतियों ने सुबह पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा के साथ अपना 36 घंटे का अनुष्ठान पूरा किया। वहीं स्थानीय विधायक सह राजद के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर लोगो को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दिया।…
*महिला कायकर्ता ने पड़ोसियों के साथ की छठ पूजा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- चर्चित महिला की अधिकार कार्यकर्ता सह महिला संगठन ऐपवा के जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, नीलम देवी, आभा प्रवीण समेत अन्य पड़ोसियों के साथ अपने निवास स्थान शहर के विवेक विहार मुहल्ला में छठपूजा किया। इस मौके पर बेबी कुमारी, रेणु कुमारी, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, विश्वनाथ राम, राजन सिंह, रवि दूबे, मो० सगीर, प्रिया, दीपक, साहिल, स्तुति, अन्नु समेत बड़ी संख्या में मुहल्लावासी छठ घाट पहुंचकर छठव्रती को बधाई दिया। छठव्रतियों ने आगंतुकों को लंबी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण छठ…
*स्थानीय विधायक ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छठ-पूजा के अवसर पर आहूत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उदघाटन किया और विभिन्न घाटों का भ्रमण कर लोगो को शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उद्घाटन के क्रम में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा की छठ महापर्व हमें प्रेम, सदभाव, भाईचारा, शांति, परस्पर सहयोग व एकता का सन्देश देती हैं। समस्तीपुर के विधायक शाहीन ने बूढ़ी गंडक नदी में मोटर वोट से विभिन्न छठ घाटों का जायजा…
*उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ का हुआ समापन। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही देश भर में आस्था और उल्लास के साथ महापर्व छठ का समापन हुआ। वहीं व्रतियों ने सुबह पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा के साथ अपना 36 घंटे का अनुष्ठान पूरा किया।
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के द्वारा संयुक्त रुप से छठ महापर्व के लिए तैयार किए गए घाटों का निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के द्वारा संयुक्त रुप से छठ महापर्व हेतु तैयार किए गए घाटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने शहर में स्थित प्रसाद घाट, राम गोविंद घाट, कोठी घाट, मगरदही घाट और मगरदही पुल के उत्तर नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निम्नांकित निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने लाल झंडा एवं खतरे का निशान लगाकर खतरनाक घाटों को चिन्हित कराना, बैरिकेडिंग का कार्य…
*इंदिरा स्मारक कमिटी के द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा। समस्तीपुर:- जिले के विशनपुर चौक पर इंदिरा स्मारक कमिटी के द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री अमर शहीद इंदिरा गाँधी की जयंती समारोह बेहद हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस कार्यक्रम को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद् ज्ञापन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डोमन राय ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला राजद…
*छठ व्रतियों को लाने व ले जाने के लिए नि:शुल्क ई रिक्शा का परिचालन जिला प्रशासन के द्वारा किया जाएगा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले में छठ महापर्व के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा छठ व्रतियों को लाने व ले जाने हेतु निशुल्क ई रिक्शा का परिचालन दिनांक 20/11/2020 एवं 21/11/2020 को अर्घ्य के 3 घंटा पूर्व से किया जाएगा। *निम्नांकित प्रस्थान स्थल व रूट चिन्हित किए गए हैं:-* ०१. पटेल मैदान से होकर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) के पास व्रतियों को उतार कर पुनः वापस पटेल मैदान। ०२. पटेल चौक से प्रारंभ कर मगरदही चौक (ड्रॉप गेट) के पास व्रतियों को उतार कर पुनः वापस पटेल चौक…
