*सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ का हुआ समापन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा

समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही देश भर में आस्था और उल्लास के साथ महापर्व छठ का समापन हुआ। वहीं व्रतियों ने सुबह पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा के साथ अपना 36 घंटे का अनुष्ठान पूरा किया। वहीं स्थानीय विधायक सह राजद के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर लोगो को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दिया।

वहीं छठ पूजा का यह दूसरा और आखिरी अर्घ्य था। इस मौके पर विधायक के साथ जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले, मुखिया राजीव कुमार राय, पूर्व मुखिया उमा देवी, माकपा नेता सत्यनारायण सिंह, अंजन कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे। वहीं केवस निजामत पंचायत के पूर्व मुखिया उमा देवी के आवास पर स्थानीय विधायक का स्वागत व अभिनन्दन माला, बुके, चादर और मोमेंटो से किया।

Related posts

Leave a Comment