*प्रतिरोध मार्च निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद दलसिंहसराय की ओर से पार्टी के राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाया गया। जिसमें पार्टी के द्वारा गुलनाज के हत्यारे की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को सजा दिलाने एवं पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने के साथ ही 2500000/रु० मुआवजा देने की मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय दलसिंहसराय से प्रतिरोध मार्च कामरेड शंभू कुमार चौधरी की अध्यक्षता में निकाला गया। जो की महावीर चौक होते हुए 32 नंबर गुमती होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर एक आम सभा की गई। वहीं वक्ताओं…

*दुकान का सटर काट कर लाखो की चोरी। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के आदर्श थाना ताजपुर क्षेत्र के निमचौक दरगाह रोड में स्थित अजय इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बीते रविवार की रात्रि सटर काट कर चोरों ने लाखो रुपये की कीमती समानो की चोरी कर लिया। इस घटना के संबंध में मोतीपुर निवासी पीड़ित दुकानदार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह रात्री में दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने सटर काट कर उसमे रखे नया मोबाइल, लैपटॉप, एलसीडी होम थिएटर एवं अन्य कीमती समान सहित लगभग पांच लाख से अधिक…

*अपराधियों ने बंधक बनाकर लूटा। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है। अपराधियों के द्वारा पुलिस को कड़ी चुनौती दी जा रही है। वहीं अपराधियों ने चुनाव के बाद लगातार एक पर एक घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। ऐसा लग रहा है कि नई सरकार में जंगलराज टू का आगमन हो चुका है। बताते चलें कि बीते दिनों मुफस्सिल थाने क्षेत्र में बैंक को अपराधियों ने  लूटा, उसके बाद विभूतिपुर प्रखंड में सीएसपी संचालक को गोली मारकर रुपए लूटी गई इसके साथ…

*भाई बहनों के पवित्र पर्व है सामा चकेवा। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- दीपावली और छठ महापर्व के संपन्न होने के साथ ही भाई बहनों के पवित्र प्रेम का लोक पर्व सामा चकेवा जिले के विभिन्न क्षेत्रो में शुरू हो गया। यूं तो ग्रामीण महिलाएं व युवतियां विभिन्न जगहों पर अपने-अपने तरीके से समा चकेवा से जुड़े कहानियों के बारे में बताती है, मगर इससे जुड़े सभी कहानी का भाव एक ही जैसा दिखता है। कथाओं के अनुसार सामा कृष्ण की पुत्री थी। जिनपर अवैध सम्बन्ध का गलत आरोप लगाया गया था। जिसके कारण सामा के पिता कृष्ण ने गुस्से में…

*समीक्षा के बाद 26 नवंबर आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर माले जिला कमिटी की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

किसान-मजदूर हड़ताल में बड़ी भागीदारी से सफल बनाएगी माले:- बैधनाथ। रमेश शंकर झा समस्तीपुर/पूसा:- जिले के कल्याणपुर एवं वारिसनगर विधानसभा चुनाव की समीक्षा के बाद 26 एवं 27 नवंबर को मजदूर-किसान हड़ताल को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का निर्णय  रविवार को पूसा के गढ़िया चौक पर भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया। पर्यवेक्षण राज्य स्थाई समिति सदस्य बैधनाथ यादव ने किया। बैठक के शुरू में चुनावी हार की आलोचनात्मक समीक्षा किया गया। माले के कार्यकर्ताओं…

*खरंजा पथ जर्जर, जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर है लोग। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला से कोआरी जाने वाली जर्जर खरंजा सड़क पर चलने को मजबूर है राहगीर। जर्जर खरंजा सड़क पर बाइक, साइकिल की बात तो दूर है पैदल चलना भी मुश्किल है। बताते चले की प्रखंड के रहिमाबाद पंचायत के वार्ड संख्या – 08 बहेलिया टोला मस्जिद से भेरोखड़ा, शाहपुर बधौनी, कोआरी जाने वाली सड़क का बुरा हाल बना हुआ है। यहां तक कि इस सड़क से गुजरने के दौरान कई लोग गिर कर घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोग…

*विधायक के भ्रमण कर लौटने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

D KDESK समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा सिंघिया घाट के निरीक्षण भवन परिसर में रोसड़ा के विधायक विरेन्द्र कुमार के क्षेत्र भ्रमण कर लौटने के क्रम में सम्मान समारोह किया गया। इस सम्मान समारोह कि अध्यक्षता समाजिक कार्यकर्ता सह दैनिक यात्री संघ समस्तीपुर रेल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद सिंह ने किया।संचालन दैनिक यात्री संघ के सिंघिया घाट स्टेशन के संयोयक सह सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में विधायक को माला पहनाकर कर स्वागत किया। उनमे मत्स्य जीवी सहयोग समिति संघ…

*व्यस्क होने के दौर में गुजरते हैं कई बदलाव से किशोर और किशोरियाँ। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- 10 से 19 वर्ष के किशोर और किशोरियां, जो भारत की आबादी का लगभग पांचवा हिस्सा हैं, वे व्यस्क होने की अपनी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक और जैविक परिवर्तनों से होकर गुज़रते  हैं। उनके अनुभवों, उनके लिए उपलब्ध संसाधन और सहयोग, उनके व्यवहार, क्षमता और स्वास्थ्य पर आजीवन प्रभाव डालते हैं। उदया अध्ययन पॉपुलेशन काउंसिल द्वारा किया गया अपने-आप का पहला लोंगीटूडिनल अध्ययन है जो बताता है कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य में किशोर और किशोरियां कैसे व्यस्कता की ओर बढ़…

*अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने घटना स्थल से 12 खोखे किया बरामद। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद। समस्तीपुर:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में ताबड़तोड़ गोलियों की फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक शख्स को गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई। जिले में एक तरफ जहां लोग छठ पूजा में मशगूल थे। उसके अलावा घाटों पर डीजे और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। इसी बीच बदमाशों ने विशनपुर के पास एक युवक को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान विकास कुमार उर्फ डुगडुगी के तौर पर की…

*अचानक आग लगने से आधा दर्जन से ऊपर घर जलकर हुआ खाक। हर खबर पर पैनी नजर।*

जकी अहमद। समस्तीपुर:- जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा पंचायत के वार्ड संख्या दो में शनिवार की दोपहर अचानक सुरेंद्र राय के घर से आग का लपटा निकला, जिससे देखते ही देखते करीब आठ लोगों का घर एवं घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की समाप्ति के उपरांत सभी लोग प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने खेतों में कार्य करने चले गए थे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे अचानक सुरेंद्र राय पिता मंगनु राय के घर से…