*विधायक के भ्रमण कर लौटने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

D K
DESK

समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा सिंघिया घाट के निरीक्षण भवन परिसर में रोसड़ा के विधायक विरेन्द्र कुमार के क्षेत्र भ्रमण कर लौटने के क्रम में सम्मान समारोह किया गया। इस सम्मान समारोह कि अध्यक्षता समाजिक कार्यकर्ता सह दैनिक यात्री संघ समस्तीपुर रेल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण देव प्रसाद सिंह ने किया।संचालन दैनिक यात्री संघ के सिंघिया घाट स्टेशन के संयोयक सह सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में विधायक को माला पहनाकर कर स्वागत किया। उनमे मत्स्य जीवी सहयोग समिति संघ विभूतिपुर के मंत्री लालो साहनी, जिला पार्षद रीना राय, हरिश्चंद्र मिश्रा, अभिषेक कुमार अनल, कैलाश प्रसाद सिंह, नीरज रंजन, श्याम पासवान ने माला पहनाकर स्वागत किया। मनोज कुमार ने डायरी व कलम देकर स्वागत किया। उन्होंने स्वागत सम्बोधन में कहा रोसड़ा विधानसभा में कार्यर्ताओ कि जीत हुई है। विधायक मे राष्ट्रवाद, समाजवाद, गाँधी वाद का मिश्रण है इस कारण इनके नाम का हर दल के लोग मुरीद है।

इनके साथ लोग दल से ऊपर उठ कर जुड़े हुए हैं। जिस कारण विभूतिपुर के लोग दलीय भावना से ऊपर उठकर इनको सम्मानित किया, और आशाव्यक्त किया कि यह अपने क्षेत्र के विकाश समेत पूरे जिले के विकास एवं शांति व्यबस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। इस मौके पर मो० जावेद, अरविंद कुमार, श्याम साह, ओम प्रकाश महतो, उपेन्द्र प्रसाद, पंकज कुमार, इत्यादि लोगों ने स्वागत व सम्मान कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment